जालोर. जिले के बागरा कस्बे में शुक्रवार को महंत शंकर स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज सरत मठ व जागनाथ मठ नारणावास के महंत महेंद्र भारती के सानिध्य में हीरा ज्वैलर्स सोना चाँदी आभूषणों के शो रूम का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया।
शो रूम मालिक रमेश कुमार राजपुरोहित ने बताया कि आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जालोर पूर्व प्रधान व पंचायत समिति सदस्य प्रदीपसिंह सियाणा, रूपसिंह राठौड़ नारणावास, भवरसिंह आडवाड़ा, विष्णु स्वरूप महाराज गायत्री आश्रम सांथू, जगतावारसिंह चांदना, दिनेश कुमार भेटाला की मौजूदगी में शुभ मुहूर्त में फीता काट कर उद्घाटन किया गया।
विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि बागरा में ज्वैलर्स का शो रूम खुलने से सोना चाँदी के आभूषण खरीदने की सुविधा बागरा में मिलने से बागरा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर इंदरसिंह राजपुरोहित, शैतान सिंह राजपुरोहित, माधुसिंह चांदना, जोगसिंह आडवाड़ा, अधिवक्ता छोटूसिंह सिवना, आशु सुथार, टीकम राजपुरोहित, गंगा सिंह सिन्धल, सत्तार खान, जोग सिंह दीगांव, जबर सिंह राजपुरोहित, आशिफ खान आदि मौजूद थे।