जालोर/आहोर
जिलेभर में गुरुवार को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर रामनवमी मनाई गई। जिले के कई हिस्सों में शोभायात्रा निकाली गई। जालौर में रामनवमी पर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। जुलूस तिलक द्वार भारत माता चौक से रवाना होते हुए हरिदेव जोशी सर्कल, पंचायत समिति, बड़ी पोल, माणक चौक सदर बाजार, सूरज पोल से भीनमाल बाईपास, राजेंद्र नगर, अस्पताल चौराहा होते हुए पुन तिलक द्वार पहुंची।
जहां पर बाबा रामदेव मंदिर में महा आरती के साथ शोभा यात्रा का विसर्जन हुआ। शोभायात्रा में हाथी घोड़े ऊंट सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही विभिन्न समाजों की झांकियां भी अपने आप में आकर्षक थी। रथ में संत महापुरुष भी विराजमान रहे। साथी युवाओं भगवान श्री राम के जय कारे लगाते हुए शोभायात्रा में शिरकत की।
आहोर में हुआ भव्य आयोजन
आहोर कस्बे के चामुंडा माता चौक में सनातन महोत्सव समिति आहोर के तत्वावधान में पंडित चंद्रप्रकाश बोहरा और पंडित दीपक ओझा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया ध्वज दंड पूजन महामंडलेश्वर संतोष भारती महाराज एवं ठाकुरद्वारा के संत जुठदास महाराज व पूर्व सरपंच प्रफुल्ल कंवर की उपस्थिति में प्रभु श्री राम की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विराट शोभायात्रा चामुंडा माता चौक से पुरानी सब्जी मंडी मुख्य बाजार हॉस्पिटल तिराहे निजी बस स्टैंड हॉस्पिटल रोड रोडवेज बस स्टैंड , जोधपुर तिराहे निकट विष्णु भगवान मंदिर में लड्डू की प्रसादी के साथ किया विराट शोभायात्रा का विसर्जन किया।
शोभायात्रा में समस्त आहोर कस्बेवासी , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ , विश्व हिंन्दू परिषद, बजरंग दल , आहोर व्यापार संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिंदू युवा वाहिनी के साथ साथ विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं साथ नगरवासियों ने केसरिया साफे एवं सफेद वस्त्रों के साथ भाग लिया। कस्बे के व्यापारियों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। सुरेश सोनी, ललित राठी,के के पुरोहित, लालसिंह राजपुरोहित गोविंदला, हितेष भाई ओझा, बंशीसिंह चौहान , कल्पेशसिंह राव, रेवत सिंह, रमेश कुमार दर्जी, केशव सिंह, भंवर प्रजापत, अशोक सिंह मांगलिया, गणेशाराम चौधरी, पतबत सिंह , प्रताप देवासी, सुनील चंदेल, प्रवीण गर्ग, मनोज प्रजापत, नरेश माली, अशोक चौधरी, गजेंद्र माली, समेत कई राष्ट्रवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं आहोर के गणमान्य नागरिकों ने लिया भाग।