जालोर. नारणावास पंचायत क्षेत्र के नारणावास , नया नारणावास व धवला में बीती रात बेमौसम वर्षा ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया हैं।
सोमवार को किसानों को साथ ले जाकर कृषि विभाग के राजेन्द्र मीणा व अन्य कर्मचारियों ने खेतो में वर्षा से हुई खराब फसलों का सर्वे किया हैं। ताकि वास्तविक खराबे का पता लग सके ।किसानों ने बताया कि इसबगोल व जीरे की फसल में ज्यादा नुकसान हुआ है। रविवार को शाम हुई बेमौसम वर्षा से किसानों के खेतों में बोई हुई इसबगोल व देसी जीरे की पक्की फसलों में काफी नुकसान हुआ है।
Advertisement
किसानो बताया कि बेमौसम वर्षा होने से फसलों का लागत मूल्य भी मिलना मुश्किल है जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई हैं। मुँह आया निवाला हाथ से निकल गया इससे किसान काफी दुःखी हैं।वर्षा होने से बना बनाया खेल बिगड़ गया उनकी मेहनत पर पानी फिर गया हैं।
Advertisement