DDT News
जालोरराजनीति

केवल चुनावी साल में ही कार्य करने वाला संगठन नहीं है भाजपा – बोहरा

जालोर. भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक जालोर जिला मुख्यालय स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में जिला पदाधिकारी सहित मोर्चों के जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न अभियानों की समीक्षा कर आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किए गए।

जिला संगठन प्रभारी महेन्द्र बोहरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनावी साल में कार्य करने वाला संगठन नहीं हैं। भाजपा कार्यकर्ता सप्ताह के सातों दिन और दिन के चैबीस घंटे काम करता रहता हैं। भाजपा का काम केवल सत्ता प्राप्ति नहीं हैं, सत्ता के सहयोग से जनता का कल्याण करना और राष्ट्र को पुनः गौरवमयी अतीत के समान परमवैभव तक ले जाना हैं। इसी उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए भाजपा को अधिक शक्ति सम्पन्न बनाने के लिए नव-मतदाताओं को राष्ट्रभक्ति की इस यात्रा से जोड़ना अनिवार्य हैं।

Advertisement
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनैतिक दलों से भिन्न हैं, और इस भिन्न्ता का मुख्य आधार इसकी कार्य पद्धति हैं। संगठन द्वारा कार्यकर्ताओं को निर्देश प्राप्त होते हैं, जिसको पूरा करने के लिए कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण के भाव से कार्य को पूरा करने का प्रयास करता हैं। इसी कार्य पद्धति और समर्पण के भाव के कारण आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन बना हैं।

अभियान के जिला संयोजक डिम्पलसिंह चौहान ने नव-मतदाता अभियान के दूसरे चरण की कार्य योजना बताते हुए कहा की इस चरण में जिले के सभी शक्ति केंद्रों पर सभा आयोजित की जाएगी, जिसके अंतर्गत प्रवासी कार्यकर्ता द्वारा नव-मतदाताओं का पंजीकरण, सरल एप्प के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जोड़ना, समर्पण निधि का संकलन करना एवं शेष रहे बूथों पर बूथ समिति निर्माण का कार्य करना तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत पर रात्रिकालीन चैपालें आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि संगठन के महत्वपूर्ण अभियान में जिले के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता पूर्णरूप से सहभागिता निभाकर, नव-मतदाताओं को भाजपा विचारधारा से जोड़कर मजबुत राष्ट्र निर्माण के कार्य में सहयोग करेंगे।

Advertisement

इस दौरान भाजपा जिला संगठन प्रभारी महेन्द्र बोहरा भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मिश्रिमल मेघवाल, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ रमेश कुमार राणा, नव-मतदाता अभियान जिला संयोजक डिम्पलसिंह चौहान, डेटा प्रबंधन अभियान जिला संयोजक बिशनसिंह सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष , भेरूदान चारण ठाकराराम मेघवाल, मनजीराम चोधरी मेघराज चोधरी, जिला महामंत्री हरिश राणावत, प्रकाश छाजेड, जिला मंत्री सुशीला सेन, पवनी मेघवाल भूरसिंह देवकी, लाखाराम देवासी, जिला कोषाध्यक्ष महेन्द्र मुणौत, जिला प्रवक्ता मुकेश राजपुरोहित, सोशल मीडिया संयोजक चंद्रकांत सुन्देशा, जालौर नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी, बंशीसिंह चौहान, महेंद्र चौधरी, पहाड़सिंह राव बोरली, सवाईसिंह साकरणा, संजय बोराणा, भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

Related posts

महापड़ाव के समर्थन में बंद रहा जालोर, किसान बोले- अमित शाह ने झूठ बोलकर वोट बटोर लिए…अब वादा नहीं निभाया तो रेलें भी रोकेंगे

ddtnews

जालोर : 109 युवाओं की रक्त जांच की

ddtnews

कबड्डी के उद्धाटन मैच में सामतीपुरा टीम ने सरदारगढ़ खेड़ा टीम को डेढ़ मिनट में ऑल आउट किया

ddtnews

बागरा पहुंचने पर मोहन पाराशर का किया स्वागत

ddtnews

राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम ‘‘गरीब कल्याण सम्मेलन’’ : किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त जारी

ddtnews

Leave a Comment