DDT News
Other

त्वचा को बहुत से फायदे देता है लौकी का जूस, जाने इस्तेमाल करने का तरीका

लौकी का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। बहुत से लोग इसकी सब्जी बनाकर खाते हैं। इसके अलावा लौकी का सेवन अलग-अलग तरीके से किया जा सकता है। यह आपकी सेहत को बहुत से फायदे देती है। लेकिन यह आपकी त्वचा को भी बहुत से फायदे देती है। बहुत से लोग लौकी का जूस बनाकर पीते हैं। लेकिन त्वचा पर भी इसके जूस का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आपकी त्वचा को बहुत से फायदे मिलते हैं। आज हम लौकी के जूस के इस्तेमाल के बारे में बताएंगे। त्वचा के दाग धब्बे और पिंपल्स को दूर करने के लिए लौकी के जूस का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
आप लौकी का रस निकाल लें। अब इस रस को चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। इसे सूखने के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को धो लें। ऐसा करने से आपकी त्वचा मुलायम बनती है। साथ ही चेहरे के दाग धब्बे भी दूर होते हैं। अगर आपको एक्ने की समस्या है तो इसके लिए लौकी के जूस में थोड़ा गुलाबजल ऐड करें। अब इसे कॉटन की मदद से लगाएं। ऐसा थोड़े दिनों तक करने से आपको फायदा होगा। अगर आपको पिंपल्स की समस्या है तो आप सीधे तौर पर लौकी के रस को पिंपल्स के ऊपर लगा सकते हैं। हफ्ते में तीन से चार बार इस्तेमाल करने पर आपको फायदा होगा। लौकी के जूस से आपकी त्वचा को बहुत से फायदे मिलते हैं। आप इसका फेस पैक बनाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।
 दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Advertisement

Related posts

विकास के लिए पक्की सड़कों का वरदान

ddtnews

शहीद भगत सिंह पंजाब राज्य वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार के लिए आवेदन हेतु अनुरोध

Admin

सर्दियों में रूखे होठों से हैं परेशान, इन उपायों से मिलेंगे अद्भुत लाभ

Admin

सायला से बागोड़ा जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क के मरम्मत की शिवसेना ने की मांग

ddtnews

गणपत सिंह हत्याकांड की जांच के लिए कमेटी गठित की जाए – देवल

ddtnews

एअरफोर्स के दो फाइटर प्लेन आपस में टकराए, दो जनों की मौत

Admin

Leave a Comment