DDT News
खेल

ऑस्ट्रेलियाई वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान की गर्लफ्रेंड ने करी दी धुलाई, इज्जत का हुआ कचरा 

माइकल क्लार्क अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। माइकल क्लार्क पर अपनी गर्लफ्रेंड जेड यारब्रॉज को धोखा देने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें क्लार्क को उनकी गर्लफ्रेंड थप्पड़ मार रही है। क्लार्क बाद में जेड यारब्रॉज की बहन जैस्मीन को लात मारता है।

वायरल हुए वीडियो में माइकल क्लार्क शर्टलेस नजर आ रहे हैं। वीडियो में क्लार्क को अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए सुना जा सकता है। क्लर्क वीडियो में कह रहा है कि मैं कसम खाता हूं कि यह सच नहीं है। मैं अपनी बेटी की जान की कसम खाता हूं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माइकल क्लार्क अपनी गर्लफ्रेंड यारब्रॉट की बहन जैस्मिन और उनके पति कार्ल स्टेफनोविक के साथ हॉलिडे पर थे। बताया जा रहा है कि विवाद उस वक्त हुआ जब चारों अपने दोस्तों के साथ डिनर कर रहे थे। यारब्रॉट की बहन जैस्मीन एक प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई टीवी होस्ट हैं।

Advertisement

विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान का नाम सबसे पहले मॉडल लारा बिंगले के साथ जुड़ा था। दोनों ने 2007 में डेटिंग शुरू की थी। क्लार्क और बिंगले 2010 में सोशल मीडिया पर शॉवर में बिंगल की तस्वीर लीक होने के बाद अलग हो गए। माइकल क्लार्क ने साल 2012 में काइली बोल्डी से शादी की थी।

काइली बोल्डी सिडनी में वेस्टफील्ड्स स्पोर्ट्स हाई में क्लार्क की क्लासमेट रह चुकी हैं। काइली और क्लार्क ने 2015 में एक साथ एक बच्चे का स्वागत किया। लेकिन 2020 में दोनों के बीच तलाक हो गया। इसके बाद क्लार्क ने फ़ैशन डिज़ाइनर पिप एडवर्ड्स के साथ डेटिंग शुरू की, लेकिन साथ ही पिप से भी अलग हो गए।

Advertisement

फुटेज सामने आने के बाद क्वींसलैंड पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने गुरुवार शाम कहा कि क्वींसलैंड पुलिस 30 वर्षीय महिला और 41 वर्षीय व्यक्ति के बीच हुई घटना की जांच कर रही है। क्लार्क 41 साल के हैं और उनकी गर्लफ्रेंड जेड यारब्रॉज 30 साल की हैं।

Advertisement

Related posts

जादू टोने के शक में महिला की पिटाई: जेठ के साथ सास और ससुर पर लगाया पीटने का आरोप, जेठ गिरफ्तार

Admin

…तो विराट और रोहित को भी बाहर कर देंगे: गंभीर ने राहुल को दी सलाह

ddtnews

कबड्डी के उद्धाटन मैच में सामतीपुरा टीम ने सरदारगढ़ खेड़ा टीम को डेढ़ मिनट में ऑल आउट किया

ddtnews

IND vs NZ: हार्दिक पांड्या का यह शानदार कैच देखकर हर कोई कह रहा है- वाह भाई वाह

Admin

खो खो में बागरा क्लस्टर व कबड्डी में आकोली क्लस्टर रही प्रथम

ddtnews

भारत से हारने के बाद न्यूजीलैंड टीम का नंबर 1 का ताज छिन गया

Admin