DDT News
जालोरसामाजिक गतिविधि

भक्ति प्रदर्शन का नहीं, जीवन परिवर्तन का आधार बने

  • श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के रंग में सराबोर हुआ कथा पांडाल

जालौर. ओमकार सेवा संस्थान चेरीटेब्ल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित सनातन धर्म यात्रा के 28वें पड़ाव के अंतर्गत सनातनधर्म यात्रा आयोजन समिति जालोर के तत्वावधान में सवेरे संतोष सागर महाराज ने जालंधर धर्मशाला में चतुर्थ दिवस की कथा सुनते हुए गजेंद्र मोक्ष कथा सुनाई । वामन अवतार, समुंद्र मंथन , मोहिनी अवतार, गजेंद्र मोक्ष तथा रामावतार की कथा सुनाई।

महाराज ने कहा कोई कार्य करे तो निर्भीक हो कर करना चाहिए। जैसे समुंद्र मंथन में देवताओं ने निर्भीक हो कर मनोबल से राक्षसों को पराजित किया। रामवतार की कथा पर बोली हुए महाराज ने कहा भगवान वन में गए तो राम बन गए। राम के जीवन से हमे सीख लेनी चाहिए  ।कृष्ण जो कहा वो करना चाहिए और भगवान राम ने जो किया वो करना चाहिए।

Advertisement

हमारे हर क्रिया में हर व्यवहार में राम है। राम सनातन धर्म के हृदय में है।कथा में आज शांडिल्य मुनि की भविष्यवाणी की विस्तार से भक्तिमय चर्चा हुई। आज कथा में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया। भगवान कृष्ण वासुदेव की सुंदर झांकी सजाई गई।पूरा पंडाल भी विशेष रूप से सजाया गया ।

विज्ञापन

आज प्रातः आयोजित विष्णु सहस्रनाम यज्ञ में यजमानों द्वारा वेद मंत्रों द्वारा आहुतियां दी गई। इस अवसर पर सुरेंद्र नाग, हीरालाल परमार, किशोर सिंह राजपुरोहित, मादाभारती, तबला साधक त्रिभुवन , माणक गट्टानी, नंदकिशोर जैथलिया, दयाशंकर समेत सैकड़ो भक्तगण एवं आयोजन समिति के सभी सदस्य भी उपस्थित रहे।

Advertisement

 

Advertisement

Related posts

नोसरा के प्रज्ञा स्कूल की वीणावादिनी लाइब्रेरी का किया शुभारंभ

ddtnews

शीतला माता को लगाया बासोड़ा का भोग, मेले में उमड़े हजारों की संख्या लोग

ddtnews

पानी की कमी से जूझते रेगिस्तान के गांव

ddtnews

जिला कलक्टर ने परिवेदनाओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ddtnews

पोलियो के प्रति जागरुकता ज़रूरी- पाराशर

ddtnews

कच्चे घरों में कैसे रहे?

ddtnews

Leave a Comment