DDT News
देश

सीएन योगी ने लगाया जनता दरबार, नए साल पर सुनी लोगों की फ़रियाद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। यहाँ साल के पहले दिन मुख्यमंत्री ने आज रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। यहाँ साल के पहले दिन मुख्यमंत्री ने आज रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया। सीएम योगी के साथ मौके पर मौजूद अधिकारीयों को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया दिया की हर फरियादी के साथ न्याय होना चाहिए और पीड़ितों को थाने में ही हर हाल में न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को जेल में डाला जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारीयों से कहा की अधिकारीयों को जनता का ख्याल रखना चाहिए ठंड के इस मौसम में कोई भी व्यक्ति बाहर खुले में ना सोए इसके लिए रैन बसेरों में उचित प्रबंध होना चाहिए। नए साल के पहले दिन जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने अधिकारीयों से कहा कि वह आगे बढ़कर इस बात को सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए। बहुत से लोग अपनी जमीन के विवाद का मामला लेकर जनता दरबार में पहुंचे थे। इसके अलावा बहुत से फरियादी इलाज के लिए धन देने की सिफारिश कर रहे थे। मुख्यमंत्री द्वारा 300 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी गयी।

रविवार की सुबह हमेशा की तरह तड़के अपने आवास से निकलने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया।मंदिर परिसर के भ्रमण और गोसेवा के बाद वह हिंदू सेवाश्रम गए, जहां सुबह से ही अपनी समस्या बताने के लिए लोग उनका इंतजार कर रहे थे। वहां आए हर-एक के पास खुद पहुंचकर उनका प्रार्थना-पत्र लिया। प्रशासन से जुड़े मामलों का समस्यात्मक आवेदन पत्र उन्होंने जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश को दिया।

Advertisement

Related posts

क्यों लड़कों की तरह पढ़ नहीं सकती लड़कियां?

ddtnews

गदर-2 और सूर्या की शूटिंग कर रहे सनी देओल: उदयपुर में लव, इमोशनल और एक्शन सीन शूट हुए, रवि किशन सहित पूरी टीम दिखी साथ में

Admin

जीविका से गरीब महिलाओं को मिल रही आजीविका ✍️ रिंकु कुमारी

ddtnews

योग दिवस पर तखतगढ़ के युवाचार्य अभयदास महाराज बने स्विटजरलैण्ड के संयुक्त राष्ट्र संघ कार्यालय में विशिष्ट अतिथि

ddtnews

केंद्र सरकार को 2 करोड़ कोविशील्ड डोज मुफ्त मुहैया कराएगा सीरम इंस्टीट्यूट

ddtnews

जोड़न में जल के लिए जद्दोजहद, कुएं का दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

ddtnews

Leave a Comment