DDT News
जालोरराजनीति

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत कल एक दिवसीय जालौर दौरे पर आएंगे

  • सायला में जन आक्रोश आमसभा को करेंगे संबोधित

जालोर. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत रविवार को जालोर दौरे पर रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश में चल रही जन आक्रोश यात्रा की जन आक्रोश महासभा के तहत भारतीय जनता पार्टी जालोर विधानसभा की जन आक्रोश आमसभा को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत एवम सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री शेखावत रविवार को दोपहर 1 बजे स्टेडियम ग्राउंड सायला में भाजपा द्वारा आयोजित जन आक्रोश आमसभा में मुख्य वक्ता रहेंगे।

विज्ञापन

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भावेश सोनी ने बताया कि जनसभा में गजेंद्रसिंह शेखावत, सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत, भाजपा संगठन जिला प्रभारी महेंद्र बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, जालौर सिरोही सांसद देवजी पटेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल, जालौर विधायक जोगेश्वर गर्ग, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी, जालौर जिला प्रमुख राजेश राणा, जालौर सभापति गोविंद टांक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला प्रमुख, पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा प्रत्याशी, जालौर प्रधान नारायणसिंह राजपुरोहित, सायला प्रधान ढोमी देवी पुरोहित, उप जिला प्रमुख पेपी देवी चौधरी, जालौर उपप्रधान उगम कंवर, सायला उपप्रधान अनुराधा कंवर समेत जिले के जिला पदाधिकारी एवं सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारी सभी मोर्चा के पदाधिकारी एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं प्रधान जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य एवं नगरपालिका पार्षद एवं शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Advertisement

Related posts

ब्रह्माकुमारीज की प्रथम मुख्य प्रशासिका मम्मा की 59वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

ddtnews

पूर्व प्रधानमंत्री गांधी की 105 वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

ddtnews

गहलोत ‘साहब’ से मुझे काफी स्नेह है, हिसाब बराबर करने आया हूँ – राजेन्द्र गुड़ा

ddtnews

राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा शिक्षिका शालू मिश्रा सम्मानित

ddtnews

बीएसएनएल की ग्राम पंचायत स्तर पर हाई स्पीड इन्टरनेट सेवा शुरू, जालोर संसदीय क्षेत्र में 2314 सरकारी कार्यालयों में होंगे कनेक्शन

ddtnews

पावरफुल पॉलिटिक्स में माहिर पाराशर ने आहोर के लिए बिगुल बजाया, 15 किलोमीटर की पदयात्रा में फूलों की बारिश

ddtnews

Leave a Comment