सरसों के तेल का प्रयोग करने से कोरोनरी हार्ट डिसीज का खतरा भी कम होता है।
सर्दियों का मौसम चल रहा है। सर्दियों में सबसे अच्छा तेल सरसों का होता है। इसकी तासीर गर्म होती है। ये आपके शरीर को गर्माहट देता है। इसके औषदीय गुणों हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी है। आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे के सर्दियों में सरसों के तेल से क्या फायदे होते हैं। चलिए जानते हैं।
सरसों के तेल के फायदे :
सरसों के तेल की मालिश करने से शरीर की मांशपेशियां मजबूत होती है। इससे रक्त का संचार भी सही तरीके से होता है। ये आपको गर्माहट देता है।
दांतो में दर्द हो तब सरसों के तेल में नमक मिलाकर रगड़ने से फायदा मिलेगा। दांत और भी मजबूत बनते है।
सरसों का तेल एक तरह का टॉनिक भी है जो शरीर की कमजोरी को दूर करता है।
सरसों के तेल से मालिश करने से गठिया रोग और जोड़ों का दर्द भी कम होता है। हल्के गर्म तेल की मालिश आपकी त्वचा को मुलायम बनाती है।
इसमें विटामिन ई भी अच्छा होता है जो त्वचा को अल्ट्रावाइलेट किरणों से भी बचाती है।