जालोर. जालौर जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के उम्मेदाबाद में आयुर्वेदिक अस्पताल में अज्ञात से लगी आग के कारण अस्पताल में सो रहे आयुर्वेद डॉक्टर जिंदा जल गया। पलंग पर सो रहे डॉक्टर का केवल एक पैर का टुकड़ा बचा है।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटना का पता लगाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक जयपुर के करतारपुर भगवती नगर निवासी डॉक्टर मुरारी लाल मीणा उम्मेदाबाद अस्पताल में कार्यरत थे, उम्मेदाबाद औषधालय में निवास करते थे। रूम के अंदर ही रसोई थी, रविवार देर रात की घटना बताई जा रही है। आग किस कारणों लगी, इसका पता नहीं चला है। लेकिन जिस प्रकार से आग लगी, पलंग पर सो रहे डॉक्टर को उठने का मौका नहीं मिला, जिंदा जल गया।

सुबह जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उपाधीक्षक जालौर गौतम जैन, बिशनगढ़ थाना अधिकारी नेम सिंह समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया। डॉक्टर के परिजनों को सूचित किया है। साथ ही विभागीय अधिकारियों को भी इस घटना की जानकारी दी है। मामले की जांच की जा रही है।