जालोर. बागरा कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास स्थित हनुमान जी मंदिर की आठवीं वर्षगांठ शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जालोर सिरे मंदिर के महंत गंगानाथ, लेटा महंत रणछोड़ भारती , जागनाथ महादेव महंत महेंद्र भारती और सांथू गायत्री आश्रम के विष्णु स्वरूप महाराज के सानिध्य में आयोजन किया गया।
शनिवार सुबह गाजो-बाजो के साथ हनुमान मंदिर, बाबा रामदेव मंदिर और महादेव मंदिर पर वार्षिक ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान पंडित पवन कुमार वाटेरा, पंडित कमलेश कुमार और खेमराज दवे ने मंत्रोच्चार और विधि-विधान से धार्मिक कार्यक्रम संपन्न करवाए। आयोजक हस्तीमल अग्रवाल के निवास से ढोल-धमाकों और बैंड-बाजों के साथ ध्वजा लेकर मंदिर परिसर तक शोभायात्रा निकाली गई। वहां पंडित प्रवीण कुमार ने मंत्रोच्चार के साथ वार्षिक ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न करवाया।

रविवार रात हिसार, हरियाणा की पार्टी द्वारा भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई। साधु-संतों के सानिध्य में धर्मसभा का आयोजन हुआ। धर्मसभा में संतों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में धर्म के प्रति आस्था और भावना जागृत होती है।
कार्यक्रम में अग्रवाल क्षेत्रीय महासभा के अध्यक्ष गंगाराम गोयल, रामगोपाल अग्रवाल, प्रवीण कुमार जावाल, महासचिव सुरेशचंद्र सुमेरपुर, नरेश कुमार आबू रोड, प्रकाश चंद्र सुमेरपुर, रूपसिंह नारणावास, बजरंग सिंह राठौड़, भाजपा नेता हनवंत सिंह देवड़ा, राधेश्याम अग्रवाल, कैलाशचंद्र बागरा, सुभाष अग्रवाल रामसीन, गोप सिंह देवड़ा ,नरपत सिंह राठौड़, विशाराम सुथार, फुलचंद छीपा, थानमल प्रजापत, वचन सिंह राजपुरोहित और जयसिंह दहिया , अमर दास वैष्णव खेमराज समेत बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी मौजूद रहे।