DDT News
जालोरराजनीति

नए जिलाध्यक्ष बनाकर 2028 के दावेदार तैयार करने में जुटी भाजपा, परिसीमन में भी हो सकता है बदलाव

दिलीप डूडी, जालोर. भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में संगठन महापर्व के तहत अलग -अलग समय में जिलों के नए जिलाध्यक्ष तय कर दिए हैं। घोषणा भी ऐसे की गई जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह बना रहे। जिस प्रकार से नए जिलाध्यक्षों का चयन किया जा रहा है, उससे साफ हो रहा है कि पार्टी दूरगामी सोच के साथ काम में जुटी है। जिस प्रकार से सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखा जा रहा है, उससे प्रतीत हो रहा है कि पार्टी ने न केवल नए जिलाध्यक्ष दिए है बल्कि 2028 के विधानसभा चुनाव व 2029 के लोकसभा चुनाव के दावेदार भी तैयार किये हैं। ताकि इस अवधि में अनुभवी लीडरशिप तैयार हो सके। जोधपुर सम्भाग के भाजपा संगठन के 9 जिलों की बात करें तो यह तस्वीर कुछ यही स्थिति बयां कर रही है। आइए जानते है नए जिलाध्यक्षों व उनके क्षेत्रों के बारे में…

बाड़मेर के जिलाध्यक्ष अनन्तराम विश्नोई

बाड़मेर जिले के नए जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भाजपा ने अनन्तराम विश्नोई को सौंपी है। अनन्तराम ने 2023 के चुनाव में गुड़ामालानी से दावेदारी की थी, अब उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर जिले का नेतृत्व दिया है। अनन्तराम संघ के विश्वसनीय रहे है। 2024 के लोकसभा चुनाव में बाड़मेर संसदीय सीट पर जो माहौल बना है, उसके बाद से पार्टी में वर्तमान गुड़ामालानी विधायक व मंत्री केके विश्नोई की पैठ कमजोर हुई है। ऐसे में अनन्तराम को जिला अध्यक्ष बनाकर मजबूत किया जा रहा है, ताकि 2028 में गुड़ामालानी से उम्मीदवार का विकल्प बनने में कोई दिक्कत नहीं हो सके।

Advertisement

जालोर के जिलाध्यक्ष बने जसराज पुरोहित

भाजपा ने जालोर में इस बार जसराज पुरोहित को जिलाध्यक्ष बनाया है। जसराज भीनमाल विधानसभा क्षेत्र के बाली के निवासी है। पार्टी लंबे समय से भीनमाल से चौधरी समाज बन्धु पूराराम चौधरी को टिकट देती रही है, पूराराम इस बार हार गए और उनकी उम्र भी हो गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक जसराज पुरोहित को जिलाध्यक्ष बनाकर भीनमाल के आगामी उम्मीदवार बनाने की तैयारी की जा रही है। ताकि सामाजिक समीकरण बदलने पर भी कोई दिक्कत नहीं आवे।

Advertisement
सिरोही की जिलाध्यक्ष बनी रक्षा भंडारी

भाजपा ने इस बार सिरोही से रक्षा भंडारी को जिलाध्यक्ष बनाया है। रक्षा की सासु तारा भंडारी सिरोही से दो बार विधायक रह चुकी है। रक्षा भी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रही है। बताया जा रहा है कि इनके लिए सांसद लुम्बाराम चौधरी की मजबूत पैरवी भी रही है। सिरोही से वर्तमान में ओटाराम देवासी विधायक है, आगामी चुनाव में यहां नए चेहरे को मौका दिया जाना है। ऐसे में जिलाध्यक्ष के रूप में रक्षा भंडारी को मजबूत कर आगामी विकल्प बनाने का प्रयास रहेगा। इससे नए चेहरे के साथ महिला सीट की भी पूर्ति की संभावना रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली के जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी

भाजपा का गढ़ रहा पाली जिला 2023 के चुनाव में मुख्यालय विधानसभा पाली सीट हार गया। यहां कांग्रेस के भीमराज भाटी ने लगातार चार बार विधायक रहे ज्ञानचंद पारख को हरा दिया। भाजपा ने अब पाली जिलाध्यक्ष के रूप में सुनील भंडारी को जिम्मेदारी दी है। इससे भंडारी को आगामी चुनाव में पारख का विकल्प भी समझा जाने लगा है।

Advertisement
जैसलमेर के जिलाध्यक्ष बने दलपतराम मेघवाल

सीमावर्ती जिले जैसलमेर के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी इस बार पार्टी ने दलपतराम मेघवाल को सौंपी है। जैसलमेर विधानसभा सीट हालांकि वर्तमान में भाजपा के पास है, लेकिन सामान्य इस सीट पर कांग्रेस के रूपाराम धनदे विधायक रह चुके है। सूत्रों के मुताबिक आगामी परिसीमन में जैसलमेर सीट के अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने की संभावनाएं है, इसी को ध्यान में रखते हुए दलपतराम को जिम्मेदारी दी गई है। परिसीमन के दौरान भी इसका ख्याल रखा जा सकता है। इससे पार्टी एससी वोटबैंक का भी फायदा लेने की सोच रही है।

बालोतरा के जिलाध्यक्ष बने भरत मोदी

नवगठित बालोतरा जिले की जिम्मेदारी पार्टी ने इस बार भरत मोदी को दी है। बाड़मेर से अलग होने के बाद बताया जा रहा है कि बालोतरा जिले में परिसीमन के दौरान नई विधानसभा सीट बनने की संभावनाएं है, शहर के वोटबैंक को ध्यान में रखते हुए नए चेहरे को जिम्मेदारी दी गई है। ताकि चुनाव के समय उम्मीदवार का विकल्प बनाने में कोई समस्या नहीं हो।

Advertisement
जोधपुर के जिलाध्यक्षों को चयन भी इसी नजरिये से किया

बताया जा रहा है कि जोधपुर देहात के जिलाध्यक्ष त्रिभुवनसिंह व शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल का चयन भी भविष्य के चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है। दोनों अध्यक्षों को शेखावत के विपरीत खेमे का माना जा रहा है।

Advertisement

Related posts

राजस्थान में तीन दिन बारिश-आंधी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 🌧️

ddtnews

प्रजापत समाज ने मनाया ठाकुर जी मंदिर का पंद्रहवाँ वार्षिकोत्सव

ddtnews

जालोर महात्मा गांधी स्कूल ने सरकारों विद्यालयों की बढ़ाई साख, विद्यार्थियों ने बोर्ड में किया बेहतरीन प्रदर्शन

ddtnews

जालोर जिले में 151340 लाभार्थियों को 299632750 रुपए की राशि हस्तांतरित की

ddtnews

एक जनवरी से पहले भीनमाल शहर को नर्मदा का मिलेगा पानी

ddtnews

रेलवे भर्ती दौड़ का आधा पड़ाव पूरा, 19 को होगी महिलाओं की दौड़

ddtnews

Leave a Comment