जालोर. जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार सुबह 11 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 77 वीं की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम राजीव गांधी भवन जालोर में रखा गया।
सर्वप्रथम समस्त कांग्रेसजन ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये। साथ ही दो मिनिट का मौन धारण कर उन्हें याद किया गया। समस्त कांग्रेसजन ने बापू के बताये गये मार्गों एवम आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जन अभाव निराकरण समिति पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर, जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, सरोज चौधरी, प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित, प्रदेश महासचिव लालसिंह धानपुर, जिला प्रवक्ता योगेंद्रसिंह कुम्पावत, ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, नगराध्यक्ष मुमताज अली, मंडल अध्यक्ष रमेश सोलंकी, अनिल पंडत, खासराम मेघवाल, महेन्द्र सोनगरा, कृष्ण कुमार वनिका, कपूराराम परिहार, ओमप्रकाश चौधरी, मदनलाल अब्रा, छगन आर्य, इरफान खान सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद थे।