DDT News
जालोरराजनीति

पांच में से चला पूराराम का पॉवर, जसराज पुरोहित बने जालोर भाजपा के नए जिलाध्यक्ष

  • 11 नामों में से जसराज पुरोहित के नाम की हुई घोषणा

दिलीप डूडी, DDT @ जालोर. भारतीय जनता पार्टी ने संगठन महापर्व के तहत मंगलवार को जालोर भाजपा के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी। सोमवार को जमा हुए 11 आवेदनों में से जसराज पुरोहित के नाम की घोषणा हुई।

जसराज पुरोहित इससे पहले पार्टी में महामंत्री का दायित्व निभा चुके हैं। जसराज पुरोहित के नाम की घोषणा के साथ पार्टी ने कई समीकरणों को साधने का प्रयास किया है। इस नाम के साथ ही गुटबाजी को भी दरकिनार करने का प्रयास किया गया है। हालांकि जसराज पुरोहित के नाम के पीछे भीनमाल के पूर्व विधायक पूराराम चौधरी की मजबूत पैरवी व संघ की विश्वसनीयता भी जुड़ी बताई जा रही है। जालोर को करीब 5 साल बाद नया जिलाध्यक्ष मिला है।

Advertisement
विज्ञापन
विज्ञापन

घोषणा से पहले ग्रेनाइट एसोसिएशन भवन में सम्बोधन कार्यक्रम हुआ। जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। बाद में किसान आयोग अध्यक्ष व नागौर के पूर्व सांसद सीआर चौधरी व विष्णु चेतानी ने जसराज पुरोहित के नाम की घोषणा की।

भविष्य में भीनमाल में पूराराम के बन सकते हैं उत्तराधिकारी!

बताया जा रहा है कि पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया अपनाने के साथ ही सभी विधायकों व प्रत्याशियों से पैनल नाम मांगे थे। सांचौर से महेंद्रसिंह झाब के पीछे पूर्व सांसद देवजी पटेल का गुट माना जा रहा था। वहीं रानीवाड़ा क्षेत्र से मुकेश खण्डेलवाल को पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल के खेमे का माना जाने लगा। इसी प्रकार जालोर से जोगेश्वर गर्ग के गुट से दीपसिंह धनानी व आहोर से छगनसिंह राजपुरोहित के खेमे से नेमीचंद रावल का नाम चला। वहीं भीनमाल से पूर्व विधायक पूराराम चौधरी ने जसराज पुरोहित के नाम की पैरवी की। अंत में सभी समीकरण ध्यान में रखते हुए जसराज के नाम पर मुहर लगी। बाली (भीनमाल) निवासी जसराज पुरोहित भाजपा में जिला महामंत्री रहे है। पूर्व प्रधान धुखाराम पुरोहित के भतीज है, लेकिन आपसी वैचारिक मतभेद भी है, जिस कारण पूराराम के विश्वस्तों में से है।

Advertisement
परिसीमन को ध्यान में रखकर नए लीडर तैयार करने की कोशिश

सूत्रों के मुताबिक 2026 में विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन होना तय है। बताया जा रहा है कि भाजपा वर्तमान के जातीय समीकरणों में भी बदलाव करने की मंशा को लेकर ही तैयारी कर रही है। इसी के तहत जसराज को भी मौका दिया गया है। दरअसल अभी तक भीनमाल से भाजपा पटेल समाज से पूराराम चौधरी को टिकट देती रही है और रानीवाड़ा से राजपूत समाज को टिकट देती आई है, लेकिन वर्ष 2023 के चुनाव में भीनमाल से पूराराम व रानीवाड़ा से नारायणसिंह देवल हार गए, अब पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में भीनमाल व रानीवाड़ा क्षेत्र से न केवल नए चेहरे तैयार करना चाह रही है बल्कि सामाजिक समीकरणों में बदलाव भी करना चाहेगी। इसी के तहत जसराज पुरोहित को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर नए नेता के रूप में तैयार किया जा रहा है। जो बाद में विधानसभा चुनाव में पूराराम चौधरी का भी स्थान ले ले तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।

जातीय समीकरणों का भी रखा ख्याल

भाजपा ने जिलाध्यक्ष बनाने में जातीय समीकरणों का भी ख्याल रखा है। भाजपा की स्थापना के बाद यह दूसरी बार है जब कोई पुरोहित समाज से जालोर भाजपा के अध्यक्ष बने है। इससे पहले शुरुआत में हरिशंकर पुरोहित अध्यक्ष बने थे। उसके बाद भभूताराम सोलंकी, गेनाराम मेघवाल, नारायणसिंह देवल, अमीचन्द जैन, रविन्द्र सिंह बालावत, श्रवणसिंह राव जिलाध्यक्ष रहे, अब जसराज पुरोहित को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

Advertisement

 

Advertisement

Related posts

जालोर शहर में कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में किया जनसपंर्क

ddtnews

कांग्रेसजनों ने बाबा साहेब को याद किया

ddtnews

आहोर में भाजपा ने राज्य सरकार के विरुद्ध पैदल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन

ddtnews

पथरी के दर्द से जूझ रहे जालोर कलेक्टर गावंडे, पत्नी टीना डाबी से मिलने बाड़मेर जाते समय सायला में होना पड़ा भर्ती

ddtnews

अधिकारी संवेदनशील होकर आमजन की समस्याओं का समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें- जिला कलक्टर

ddtnews

मारवाड़ मेरी कर्म भूमि, मैंने जोधपुर में काम कराया, वैभव जालोर-सिरोही में काम करेंगे – अशोक गहलोत

ddtnews

Leave a Comment