DDT News
जालोरराजनीति

सांचोर विधायक की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने आई पूर्व सीएम राजे

  • साँचोर विधायक जीवाराम के पैतृक गांव भादरुणा पहुँची

जालोर. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को जिले के साँचोर उपखंड क्षेत्र के भादरुणा गांव पहुँचकर साँचोर विधायक जीवाराम की मां के निधन पर शोक व्यक्त कर परिजनों को ढांढस बंधाया। पूर्व मुख्यमंत्री राजे शुक्रवार दोपहर सड़क मार्ग से सांचोर के भादरुणा जीवाराम के घर पहुँची। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि साँचोर से निर्दलीय विधायक जीवाराम चौधरी की माता का चार दिन पहले निधन हो गया था।

वसुंधरा राजे के साँचोर पहुँचने पर मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, सांसद लुम्बाराम चौधरी, बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, पूर्व सांसद देवजी पटेल, पूर्व विधायक पुराराम चौधरी, पूर्व विधायक रेवदर जगसीराम कोली, पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह बालावत, पूर्व विशेष योग्यजन आयुक्त धनाराम पुरोहित, भूपेंद्र देवासी, टीकमसिंह राणावत समेत भाजपा के कई नेता मौजूद थे।

Advertisement
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से पूर्व मुख्यमंत्री बिजरोल खेड़ा गांव पहुँची और खेतेश्वर धाम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहाँ से सड़क मार्ग से पूर्व सीएम रवाना हुई।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

Related posts

जालोर से आहोर तक की पदयात्रा के लिए तैयारियों में जुटे कांग्रेसी, 28 को बड़ी संख्या में शामिल होंगे कार्यकर्ता

ddtnews

मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने नवनिर्माणाधीन जालोर रेलवे स्टेशन का किया अवलोकन

ddtnews

क्षत्रिय कर्मचारियों का दो दिवसीय स्नेह मिलन समारोह आयोजित, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

ddtnews

युविका ने हरियाणा में जीता सोना, जालोर पहुँचने पर किया स्वागत

ddtnews

जालोर में गणतंत्र दिवस समारोह: विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और झांकियों ने समारोह को बनाया आकर्षक

ddtnews

भाजपा के चहेते शिक्षक संघ राष्ट्रीय की राज्य सरकार को खुली चुनौती, कहा- 11 महीनों में बदलाव महसूस नहीं हुआ, ओपीएस पर स्टैंड क्लीयर करें अन्यथा शिक्षक भी हमारे काबू में नहीं रहेंगे

ddtnews

Leave a Comment