DDT News
खेलजालोर

हॉकी के गौरव को जिले में पुनः आगे बढाएंगे – गोविंदला

  • हॉकी जालोर की साधारण सभा की बैठक आयोजित

जालोर. हॉकी हमारे देश का राष्ट्रीय खेल हैं जालोर जिले में हॉकी खेल के गौरव को आगे ले जाने के लिए खेल मैदानों की व्यवस्था खिलाडियों के लिए खेल सामग्री विभिन्न स्तर की हॉकी प्रतियोगिता विशेषकर बालिकाओं को हरसंभव आगे की बढ़ाने तथा हॉकी के आलावा खेलों के हर क्षेत्र में सुविधाएँ की उपलब्धता मुहैया करवाने की हरसंभव हॉकी जालोर के पदाधिकारियों क साथ लेकर मदद करूँगा। यह बात हॉकी जालोर के जिलाध्यक्ष लालसिंह गोविंदला ने हॉकी की साधारण सभा की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉकी जालोर की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन रविवार को वतन रिसोर्ट बिशनगढ़ में हॉकी जालोर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल सिंह सांखला की अध्यक्षता तथा हॉकी राजस्थान के पर्यवेक्षक रंजी स्मिथ जालोर जिला ओलम्पिक संघ के पर्यवेक्षक नाथू सोलंकी के पर्यवेक्षण में आयोजित की गई। समस्त एजेंडा में लिए गए प्रस्तावों को पारित करवाने के पश्चात आगामी चार वर्षों की अवधि 2025-2029 के लिए चुनाव अधिकारी सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी प्रभुदान राव ने बताया की स्पोर्ट्स एक्ट 2005 के तहत हॉकी जालोर के चुनाव आयोजित करवाने के लिए 2 से 7 फरवरी तक नामांकन फॉर्म जमा करवाने 9 फरवरी को प्राप्त नामांकन फॉर्मो की जाँच कर संशोधित सूची जारी की गई। 10 से 14 फरवरी तक नाम वापसी तक किसी ने भी नाम वापिस नहीं लिया 15 फरवरी को अंतिम सूची जारी की गई। सभी पदों पर एकल प्रक्रिया में ही नामांकन प्राप्त हुए था सभी पदों पर नामांकन वैध पाए जाने पर संरक्षक प्रहलाद गर्ग अध्यक्ष लाल सिंह गोविंदला चेयरमैन गणपत सिंह धानपुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णकांत जेथलिया उपाध्यक्ष के पदों पर जीतेन्द्र सिंह सांखला भगीरथ गर्ग भंवराराम संत दौलाराम रांगी प्रभावती ईन्दा सचिव पद पर मदन सिंह राठौड़ संयुक्त सचिव के पदों पर मून सिंह राठौड़ सूरज गर्ग राजेंद्र कुमार भट्ट रमेश कुमार रेणू कंवर कोषाध्यक्ष के पद पर लाल सिंह सांखला कार्यकारिणी के पदों पर दीप सिंह दौलाराम भाटी धर्मवीर भारती हिदा राम शैलेन्द्र सिंह सांखला तथा राष्ट्रीय खेलनीति 2011 की अनुपालना के अंतर्गत स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ़ ऑउटस्टेंडिंग मैरिट के अंतर्गत हिम्मत सिंह सोलंकी सुश्री विशाखा भट्नागर एथलीट कमीशन में राहुल कुमार देवासी यामिनी चौहान को निर्विरोध घोषित किया | प्रदीप कुमार भट्ट कानाराम परमार ओमप्रकाश गर्ग को आयोजन समिति एडवोकेट सतपाल को विधि सलाहकार जीवन सिंह शिवलाल मेघवाल दिनेश प्रजापत हनवंत सिंह चारण विकास एवम मदन सिंह बरणा को परामर्शदाता समिति में मुनिराज सिंह मनोहर राणा,रघुवीर सिंह जोगाराम मीणा को शामिल किया गया।

Advertisement

 

Advertisement

Related posts

संत शिरोमणि लिखमीदास महाराज के जयंती महोत्सव पर भजन संध्या में उमड़े भक्त

ddtnews

शिक्षक पर कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन कर भारत को परम वैभवशाली बनाने की जिम्मेदारी – घनश्याम

ddtnews

जवाई व पँचदेवल के रूप में दो बार हो चुका धोखा, तीसरी बार हम नहीं होने देंगे, महापंचायत कर रुकवाएँगे जोयला डायवर्जन – छगनसिंह राजपुरोहित

ddtnews

जसनाथ महाराज के अवतरण दिवस पर जागरण, रक्तदान व प्रतिभा सम्मान का होगा आयोजन

ddtnews

जालोर जिलेभर में सूर्य सप्तमी के पूर्व दिवस पर सूर्य नमस्कार का हुआ आयोजन

ddtnews

Leave a Comment