- एसपी ने जिले में पुलिस निरीक्षकों व उप पुलिस निरीक्षकों के किए तबादले
- बुधवार शाम को जारी की तबादला सूची
- अरविंद कुमार होंगे थानाधिकारी कोतवाली
जालोर। एसपी ज्ञानचंद यादव ने बुधवार को जिले में 9 पुलिस निरीक्षकों व 19 उप पुलिस निरीक्षकों की तबादला सूची जारी की। जिसमें अरविंद कुमार पुरोहित को जालौर कोतवाल लगाया गया है , पूर्व में यहां रह चुके हैं। इसी प्रकार सुरेंद्रसिंह को थानाधिकारी सायला, मोहनलाल गर्ग थाना अधिकारी बागरा, देवेंद्रसिंह थानाधिकारी सांचौर, अरुण कुमार थानाधिकारी झाब, हुकमाराम थानाधिकारी बागोड़ा, करणसिंह अपराध सहायक, इंद्राजसिंह एएचटीयू जालौर एवं दीपसिंह को थानाधिकारी रानीवाड़ा लगाया गया है। वहीं जिले में 19 उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं।

जिसमे नीमसिंह को सायला से थानाधिकारी बिशनगढ़, बलदेवराम प्रभारी डीएसटी जालौर से थानाधिकारी चितलवाना, कमलेश कुमार थानाधिकारी झाब से थानाधिकारी करड़ा, नेमाराम प्रभारी डीएसटी जालौर, गुमानसिंह भाटी थानाधिकारी जसवंतपुरा, प्रतापसिंह रीडर अपराध शाखा, नरपत सिंह द्वितीय अधिकारी थाना आहोर, जीतसिंह थानाधिकारी नौसरा, धर्माराम द्वितीय अधिकारी थाना जालौर, मीठालाल प्रभारी एमओबी जालौर, हिमताराम अपराध शाखा, अखाराम जिला विशेष शाखा, पन्नालाल प्रभारी यातायात शाखा जालौर, गनी मोहम्मद द्वितीय अधिकारी पुलिस थाना भीनमाल, श्रीमती सरिता पुलिस थाना भीनमाल, श्रीमती अनु चौधरी थानाधिकारी महिला थाना जालौर, साबिर मोहम्मद पुलिस लाइन जालौर, महिपालसिंह द्वितीय अधिकारी थाना सायला व जगदीश को पुलिस लाइन जालौर लगाया गया है।