- आहोर ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
आहोर। शहर के शक्ति सराय पर मंगलवार को पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे आहोर ब्लॉक इकाई की बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह बालावत के मुख्य आतिथ्य व ब्लॉक अध्यक्ष लेखराज गौड की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक के दौरान देश के प्रथम एवं अग्रणी तथा राजस्थान प्रदेश के सबसे विस्तृत इकाइयों वाले पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे की आहोर ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह बालावत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में ब्लॉक अध्यक्ष लेखराज गौड गुडाबालोतान, संरक्षक रघुवीर सिंह वेडिया को बनाया गया है। वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवरलाल माली हरजी, सुरेंद्र सिंह भाद्राजून, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह बालोत, और महासचिव गजेंद्र सिंह गहलोत,सचिव छगनलाल मीणा, कोषाध्यक्ष पुरण शर्मा, मीडिया प्रभारी संजीव कुटल हरजी, सुरेश गर्ग रोडला, मीडिया प्रवक्ता दिनेश सोंलकी, कार्यालय व्यवस्थापक धीरज परिहार आहोर एवं सदस्य जोगेश लौहार, लाखाराम गर्ग, रणजीत सिंह भाद्राजून,ईश्वरसिंह पलासिया कलां को बनाया गया है।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह बालावत ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के ऊपर लगातार हो रहे जानलेवा हमलों को लेकर संगठन अत्यंत गंभीर हैं। इसीलिए संगठन के मांग पत्र की सबसे प्रथम एवं प्रमुख मांग पत्रकार सुरक्षा कानून हैं जिसे लागू कराने के लि आईएफडब्ल्यूजे सतत् प्रयासरत हैं। नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष लेखराज ने संगठन हित में पत्रकारो की आवाज को प्रमुखता से उठाने की बात कही।