DDT News
जालोरराजनीति

जालोर भाजपा के 31 में से 16 मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हुए, बराबरी की भागीदारी में एक भी महिला को मौका नहीं

दिलीप डूडी, जालोर. भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व राजनीति व चुनावों में भले ही पुरुषों के बराबर महिलाओं को भागीदारी देने की मंशा रखता हो, लेकिन स्थानीय स्तर पर महिलाएं आज भी नजरअंदाज की जाती है। जहां पुरुषों के बराबरी की भागीदारी की बात आती है तो महिलाओं को मौका नहीं दिया जाता। हाल में भाजपा के संगठन के चुनाव चल रहे है, इसमें भी महिलाओं को बराबरी का हक नहीं नजर नहीं आया। जालोर जिले में भाजपा के 31 मंडल क्षेत्र निर्धारित है, इनमें से 16 मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किए जा चुके है, लेकिन इन 16 में एक भी महिला का निर्वाचन कर मंडल अध्यक्ष नहीं बनाया गया। जबकि सिरोही जिले में एक महिला को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जानकारी में सामने आया है कि जालोर के शेष 15 मंडलों के अध्यक्ष की प्रक्रिया नए जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद अपनाई जा सकेगी।

महिलाओं के लिए मोर्चा जरूर है, लेकिन नेतृत्व का मौका नहीं

बेशक पार्टी में महिला मोर्चा जरूर है, जिसमें महिला अध्यक्ष व कार्यकारिणी अलग से तय होती है, लेकिन बराबरी की सहभागिता में फिलवक्त महिला को मौका नहीं दिया गया। यही वजह है कि जब भी पंचायतीराज चुनाव में महिला आरक्षित सीट आती है तो पार्टी किसी पदाधिकारी की रिश्तेदार महिला को ढूंढती है। यही वजह है कि पिछले पंचायत राज चुनावों में सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को छोड़कर घरेलू महिलाओं को प्रधान, उपप्रधान व उपप्रमुख बनाया गया। अगर जिले के संगठन में महिलाओं को नेतृत्व करने में बराबरी की भागीदारी मिलती तो यह नौबत शायद नहीं आती।

Advertisement
पढ़ी-लिखी कई महिलाएं राजनीति में सक्रिय

एक समय था जब महिलाएं राजनीति में नहीं आती थी, लेकिन अब तो कई पढ़ी लिखी महिलाएं राजनीति में सक्रिय है, उनमें नेतृत्व करने की क्षमता भी है, लेकिन बराबरी की सहभागिता का मौका नहीं मिलने से निराश रहती है। पार्टियां अगर जिले के संगठनों में महिलाओं को नेतृत्व का मौका देना शुरू करेगी तो निसंदेह पंचायतराज के पदों पर घूंघट की प्रथा और पद के पुरुष प्रतिनिधि का सिलसिला थमेगा।

इन्हें बनाया मंडल अध्यक्ष

जानकारी के मुताबिक निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान भाजपा ने भाद्राजून मंडल का अमरसिंह जोधा को अध्यक्ष बनाया है। इसी प्रकार चांदराई का लाखाराम देवासी, जालोर का रवि सोलंकी, जालोर ग्रामीण का पेमाराम देवासी, उम्मेदाबाद का उत्तम भाई गर्ग, सायला का नैनमल लखारा, जीवाणा का तुलसाराम चौधरी, पोसाना का रूगनाथसिंह पुरोहित, रामसीन का छगनलाल घांसी, भीनमाल का प्रवीण दवे, नरसाना का परबतसिंह भाड़ू, बागोड़ा का गंगाराम माली, रानीवाड़ा का रमेश चौधरी, जसवंतपुरा का भंवरसिंह रावणा राजपूत, बड़गांव का बलवंत पुरोहित , करड़ा का प्रकाश जांगू (विश्नोई) को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि आहोर,बागरा, गुड़ा बालोतन, गोदन, भीनमाल ग्रामीण, जुंजाणी, सांकड़, सांचौर, सांचौर ग्रामीण, अरनाय, झाब, चितलवाना, डूंगरी, केसुरी और सत्यपुर मंडल अध्यक्ष बनाये जाने शेष है।

Advertisement
इनका कहना है…

महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर भाजपा पार्टी आगे रही है। महिला कार्यकर्ताओं के मजबूत चेहरे जो नेतृत्व क्षमता रखती है वो कई मंडलों में अध्यक्ष बनेगी।

-रविंद्रसिंह बालावत, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जालोर

Advertisement

Related posts

नदी में फसी जातरुओं की वैन को पुलिस की मदद से सुरक्षित निकाला

ddtnews

पीर गंगानाथ महाराज जलंधरनाथ धर्मशाला समिति (ट्रस्ट) के पुनः निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

ddtnews

होम वोटिंग के प्रथम चरण में 85+ वोटर्स और दिव्यांगों को मिल रही सुविधा

ddtnews

खरीफ व रबी फसल का बीमा क्लेम दिलवाने को लेकर नारणावास क्षेत्र के किसानों दिया ज्ञापन

ddtnews

उपनिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं सुनील बिष्ट पहुंचे सरत, 640 लोगों का लिया रक्त नमूना

ddtnews

जालोर शिवसेना ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा

ddtnews

Leave a Comment