जालोर. नगर कांग्रेस कमेटी एवम मंडल कांग्रेस की संयुक्त बैठक 3 जनवरी शुक्रवार शाम 5.00 बजे जन अभियोग निराकरण समिति पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर के मुख्य आतिथ्य, जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल के विशिष्ट आतिथ्य एवम नगराध्यक्ष मुमताज अली,मंडल अध्यक्ष रमेश सोलंकी की अध्यक्षता में राजीव गांधी भवन जालोर में आयोजित की गई।
जिला प्रवक्ता योगेंद्रसिंह कुम्पावत ने बताया कि बैठक में जालोर नगर परिषद क्षेत्र में किये जा रहे परिसीमांकन के प्रस्ताव एवम वार्डों के सीमांकन गठन के दावे आपत्ति को लेकर कांग्रेसजन से विचार विमर्श कर कमेटी का गठन किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जन अभियोग निराकरण समिति पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने कहा कि शहर के समस्त कांग्रेसजन को जागरुकता के साथ परिसीमांकन परिपत्र को पढ़कर संबंधित वार्ड के गठन, परीसीमांकन को ध्यान में रखते हुए दावे आपत्ति होने पर अपनी आपत्ति समय अनुसार दर्ज करवानी चाहिए। जिससे नियमानुसार वार्ड का गठन हो सके। उन्होंने शहर के कांग्रेसजन से राज्य की भाजपा सरकार की एक वर्ष की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। साथ ही पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा जालोर शहर हेतु किये गये ऐतिहासिक कार्यो का प्रचार प्रसार करने की बात कही।
अंत मे समस्त कांग्रेसजन ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता नाजिम अली के निधन पर दो मिनिट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित, सरोज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो,जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल,कैलाश शर्मा,ममता जेन, चतराराम सुथार,लक्ष्मण सिंह सांखला, मिश्रीमल गहलोत,जालम सिंह चारण,फूसाराम माली,सुरेश मेघवाल,अनिल पंडत, जुबैदा नागोरी,सुष्मिता गर्ग,अफ़रोज़ा बानो, शीला चौधरी, गीताश्री,उम्मेद सिंह चारण, तरुण सोलंकी,हीराचन्द भंड़ारी,जोगाराम सरगरा,नवीन मेवाड़ा, कपूराराम परिहार, वाहिद मेहर,छगन आर्य, संभेलाराम माली,नवीन सुथार,ओमप्रकाश चौधरी, सुरेश सोलंकी,शकूर खान, नारायण राणा, मसराम मीणा, धुखाराम सरगरा, किशन सुंदेशा, बाबूसिंह राजपुरोहित, इरफान खान सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे।