जालोर. जिले के रेवतड़ा निवासी दिनेश राजपुरोहित निर्देशित राजस्थानी फिल्म आवकारा सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। जालोर समेत प्रदेशभर के 35 सिनेमाघरों में 3 जनवरी को इसे रिलीज करने की तैयारी है।
सोमवार को जालोर जिला मुख्यालय पर होटल विजय इंडयाना पैराडाइज में फ़िल्म निर्देशक दिनेश राजपुरोहित ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थानी में बनी यह हॉरर फ़िल्म राजस्थानी बेस्ड है। इसमें अभिनेता अशोक देवड़ा और जालोर मिस रह चुकी अभिनेत्री निराली सोनी मुख्य भूमिका में है।
फ़िल्म का निर्माण चंद्रशेखर जांगिड़ ने किया है, जबकि इसके सह निर्माता दिनेश विश्नोई है। निर्देशक राजपुरोहित ने बताया कि अक्सर राजस्थानी फिल्में राजस्थान में लंबी नहीं चल पाती, लेकिन उनका प्रयास रहता है कि ऐसी फिल्मों का निर्माण किया जा सके, जो एक सन्देश दे सके। यह फ़िल्म भी मनोरंजन के साथ एक मैसेज देगी।