बागरा. कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर में स्थानीय स्वयंसेवकों का स्नेह मिलन और सहभोज कार्यक्रम आयोजित हुआ। छगनलाल गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के तौर पर विश्व हिन्दू परिषद के विभाग सम्पर्क प्रमुख सोहन अग्रवाल ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में देश के समक्ष जो विपत्तियां है उनसे निपटने के लिए सामूहिक शक्ति बोध से संगठित होकर कार्य करने होंगे। तभी आसुरी प्रवृतियों का दमन कर सदाचार की भगवा पताका को विश्व पटल पर शोभायमान कर सकेंगें। संक्रमण काल में प्रत्येक स्वयंसेवक अपने सद्कार्यों की आहुति दे। इस अवसर पर पुखराज भाटी, विक्रम प्रजापत, मोहित सुथार, संपत सुथार, गिरीश भाटी, उत्तम सोनी, अंबालाल सुथार, लालाराम सुथार, हडमाराम सुथार, अमित सुथार, अशोक जैन समेत बड़ी तादाद में स्वयंसेवक मौजूद थे।
Advertisement