DDT News
जालोरसामाजिक गतिविधि

डूडसी में मनाया क्षत्रिय युवक संघ का स्थापना दिवस, वक्ताओं ने तनसिंह के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान

जालोर. श्री क्षत्रिय युवक संघ का स्थापना दिवस रविवार को समारोह पूर्वक बायोसा माताजी मन्दिर प्रांगण डुडसी में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना से हुआ। स्वयंसेविकाओं ने प्रार्थना ” कुल में प्रभु जन्म दिया तो” करवाई। राजेन्द्र सिंह भँवरानी ने सहगीत “आओ जरा से बैठकर…!” गाया तथा अमर सिंह ऊण ने नववर्ष संदेश का पठन किया। प्रांत प्रमुख खुमान सिंह दुदिया ने कहा कि हमें संघ से जुड़कर शाखा व शिविरों में अपने बालक- बालिकाओं को भेजकर सामूहिक संस्कारमयी कर्म प्रणाली द्वारा सतोगुणीय वृत्तियों का विकास करना चाहिए। तनसिंह ने संघ की स्थापना कर समाज को नई दिशा प्रदान की है जिस पर चलकर ही संसार को दिशा प्रदान की जा सकती है। दीप सिंह डुडसी, राजेन्द्र सिंह आकोली, भैरू सिंह डुडसी, गोविन्द सिंह रटूंजा, रूप सिंह राठौड़ नारणावास ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अमर सिंह चाँदणा ने किया।

-
विज्ञापन

कार्यक्रम में मदन सिंह थुंबा, डुडसी, मूल सिंह पांचोटा, जगतावर सिंह चांदणा, श्रवण सिंह डुडसी, झुंझार सिंह डुडसी, अभय सिंह डुडसी, पूरण सिंह डुडसी, देवी सिंह ऊखरडा, बाबुसिंह डुडसी, हरी सिंह डुडसी, मोहन सिंह डुडसी, सुरेन्द्र सिंह सवणा, ऊम सिंह डुडसी सहित आस- पास के गाँवों से स्वयंसेवक व सेविकाएँ एवं समाजबन्धु उपस्थित थे।

Advertisement

Related posts

कॉलेज में बेटियों को स्कूटी देते समय जोगेश्वर गर्ग ने कहा- झुंझुनूं वाले बोलें कि अरे ये जालोर वाले आ गए, तब मैं संतुष्ट होऊंगा…,

ddtnews

देश में लोकतंत्र खत्म कर राजशासन ला रहे प्रधानमंत्री – शाहिद

ddtnews

बागरा से माउंट आबू अर्बुदा माताजी दर्शन हेतु पेदल संघ रवाना

ddtnews

सर्वसम्मति से भंवरसिंह बालावत जालोर सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष निर्वाचित, चारण बने प्रदेश प्रतिनिधि

ddtnews

घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले भले आदमी को मिलेंगे 10 हजार

ddtnews

डिस्कॉम द्वारा बकाया राशि की वसूली के लिए चलाया जा रहा अभियान

ddtnews

Leave a Comment