जालोर. जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार शाम 4.00 बजे भारत के गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाकर केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन कार्यक्रम जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट जालोर के सामने किया गया।
जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान करने के बाद भाजपा उस घृणित घटना पर शर्मिंदा होने की जगह कॉंग्रेस सांसदों को संसद में प्रवेश से रोकने के लिए धक्का मुक्की करने और नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के ख़िलाफ़ झूठा केस दर्ज करवाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी जालोर के समस्त कांग्रेसजन द्वारा देश के गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, सरोज चौधरी, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली,कैलाश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, ममता जेन, रमेश सोलंकी,बसंत सुथार, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक थांवला, खीमाराम चौधरी, सोनाराम मेघवाल,सुरेश मेघवाल, इंदु परिहार, शीला चौधरी, अनिल पंडत, सुष्मिता गर्ग, खसाराम मेघवाल, महेंद्र सोनगरा, कृष्ण कुमार वनिका, कपूराराम परिहार, जोगाराम सरगरा, गीता श्री, सुरेश थांवला, पुखराज माली, इरफान खान, केसाराम मेघवाल, ओमप्रकाश चौधरी सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।