DDT News
जालोरराजनीति

संगठन महापर्व को लेकर भाजपा जालोर नगर मंडल कार्यशाला संपन्न

जालोर. भाजपा नगर मंडल जालौर की संगठन महापर्व व सदस्यता अभियान को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने बताया कि जिला मुख्यालय पर भाजपा नगर मंडल जालौर की मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन निजी स्थान पर किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के नाते पूर्व जिला महामंत्री व जिला संगठन सह चुनाव संयोजक मुकेश खंडेलवाल उपस्थित थे। वहीं अध्यक्षता नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने की। विशिष्ट अतिथि के नाते नगर मंडल चुनाव संयोजक बद्रीनारायण गोड, नगर परिषद उपसभापति अंबालाल व्यास, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू सोलंकी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया,नगर मंडल संयोजक संजय बोराणा,जिला प्रवक्ता मुकेश राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रकाश नागर, ओटाराम सोलंकी,छगन रामावत उपस्थित थे।

Advertisement
विज्ञापन

मुख्य वक्ता मुकेश खंडेलवाल ने संगठन सदस्यता अभियान व संगठन चुनाव गतिविधियों को लेकर अपनी बात रखी। सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने की बात कही। हम सभी अपने आप को एक सच्चा कार्यकर्ता समझ कर कार्य करें। दायित्व जिम्मेदारियां आती है वह जाती है कार्यकर्ता स्थाई रहता है। हम सभी पार्टी के सच्चे सिपाही बने।

नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने कहा कि हम सबको मिलकर संगठन मजबूती के लिए कार्य करना होगा आम जनता की समस्या को हमें आगे तक पहुंचाकर उनका निस्तारण करवाना होगा। नगर उपाध्यक्ष राजकुमार चौहान ने अंत में सभी का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला का संचालन नगर महामंत्री दिनेश महावर ने किया। बैठक में नगर उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, रवि सोलंकी, राजकुमार चौहान, नगर मंत्री महेश भट्ट, महेंद्र राठौड, हेमेंद्रसिंह बगेड़िया, रामाराम माली , प्रवीण खंडेलवाल, गोपाल सिंह राजपुरोहित सहित कहीं पार्टी पदाधिकारी जन प्रतिनिधि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement

Related posts

पीर गंगानाथ महाराज सिरे मंदिर धाम पर चातुर्मास के लिए गाजो बाजो के साथ 9 जुलाई को करेंगे प्रस्थान, शोभायात्रा में उमड़ेगी भक्तों की भीड़

ddtnews

Post Office Scheme : सिर्फ 399 रुपये के खर्च में 65 साल तक के बुजुर्गों को मिलेगा 10 लाख का बीमा

ddtnews

बाबा ध्वजा लगाकर तस्करी, भाद्राजून पुलिस ने पौने पांच क्विंटल डोडा पोस्त बरामद कर एक को किया गिरफ्तार

ddtnews

भाद्राजून में 22 से 31 दिसम्बर तक होगा अंतरंग क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर

ddtnews

भवानीसिंह राठौड़ बने जालोर भाजपा सोशल मीडिया के जिला संयोजक

ddtnews

पांच में से चला पूराराम का पॉवर, जसराज पुरोहित बने जालोर भाजपा के नए जिलाध्यक्ष

ddtnews

Leave a Comment