DDT News
जालोरसामाजिक गतिविधि

विजय दशमी पर किया शस्त्र पूजन

जालोर. हिंदू युवा संगठन संस्था के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम नगर अध्यक्ष हेमेंद्रसिंह बगेड़िया के नेतृत्व में आयोजन हुआ।


शस्त्र पूजन कार्यक्रम जालोर शहर के प्राचीनतम चामुंडा माता मंदिर प्रांगण में महंत पवन पुरी महाराज के साधिन्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने की। कार्यक्रम में संस्था महामंत्री अर्जुन सिंह पवार, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी, रतन सुथार, अचलसिंह परिहार, उपस्थित थे। वही पंडित शशिकांत दवे ने मंत्रोउचारण कर शस्त्र पूजन करवाया।

Advertisement

कार्यक्रम शुरुआत में शस्त्रों का पूजन कर रोली मोली से तिलक कर शस्त्रों की पूजा की गई। बाद में महा आरती कर शस्त्र की पूजा की गई । मां भगवती के चरणों में शस्त्रों की पूजा कर सनातन धर्म की रक्षा हेतु सभी ने कामना की। मां भगवती के चरणों में प्रसाद चढ़कर सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने संस्था द्वारा किए गए कार्यों का विवरण दिया एवं कहा कि शस्त्र पूजा हिंदू धर्म का एक महान पर्व है, हर हिंदू के घर में शस्त्र होना अनिवार्य है। कार्यक्रम में महंत पवनपुरी ने भी अपने आशीर्वचन में युवाओं को धर्म के लिए आगे आने के लिए आह्वान किया।

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया ने विजयदशमी पर्व की महता बताई। कार्यक्रम में रतन सुथार सहित कई वक्ताओं में सम्बोधित किया। कार्यक्रम में सभी आए हुए व्यक्तियों कार्यकर्ताओं और गण मान्य व्यक्तियों का संस्था महामंत्री अर्जुन सिंह पंवार ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आहान किया ।कार्यक्रम में मंच संचालन नगर अध्यक्ष हेमेंद्रसिंह बागेड़िया ने किया।

इस मौके मुन्ना महाराज, पार्षद हीराराम देवासी, भैराराम सांखला, कमलेश सोलंकी, ममता माली, प्रवीण, कैलाश नाथ, श्रवण ओड, विनोद आचार्य, उमंग सोलंकी, कमलेश सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
आशापूर्णा कॉलोनी में भी हुआ शस्त्र पूजन कार्यक्रम


शहर के आशापूर्ण कॉलोनी में भी हर वर्ष की भांति दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य सचेतक राजस्थान सरकार जोगेश्वर गर्ग ने भी भाग लेकर शस्त्रों की पूजा की। इस दौरान जय सिंह, आशापूर्ण यूथ क्लब अध्यक्ष सुरेश चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, ग्रेनाइट एसोसिएशन अध्यक्ष राजू चौधरी, रविन्द्र, शैतान सिंह गलथनी, सूरजपाल सिंह राजपुरोहित, नंदकिशोर अग्रवाल, श्रवणसिंह नारनाड़ी, अचल सिंह भाटी, हिनल व्यास, आयुष बजाज सहित आशापूर्ण यूथ क्लब के सदस्य सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Advertisement

Related posts

तीन मासूम बच्चों की गुमशुदा माँ की तलाश करवाने की एसपी से की मांग

ddtnews

मुखर्जी की जयंती पर महिला मोर्चा ने किया पौधरोपण

ddtnews

गहलोत का बड़ा आरोप – भाजपा ने राजनीति करने के लिए कन्हैयालाल केस को एनआईए को दिया, रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं मुख्यमंत्री

ddtnews

तहसीलदार चौधरी संभालेंगी नगरपालिका सायला के अधिशाषी अधिकारी का कामकाज

ddtnews

हैंडबॉल छात्रा वर्ग में मॉडल स्कूल रानीवाड़ा प्रथम व गुरु शिखर केशवना रही दूसरे स्थान पर

ddtnews

बीठन बांध व खेड़ा सुमेरगढ़ बांध में बढ़ते जल स्तर को लेकर अलर्ट जारी

ddtnews

Leave a Comment