- जागनाथ मठ में सांसद का किया अभिनंदन
जालोर. जागनाथ महादेव मठ में जालोर सिरोही सांसद का महंत महेंद्र भारती , नारणावास के रूप सिंह राठौड़ आदि ने स्वागत किया। सांसद लुम्बा राम चौधरी ने जागनाथ महादेव के दर्शन कर महंत महेंद्र भारती का आशीर्वाद लिया। सांसद को जालोर जिले में पानी की गम्भीर समस्या के साथ अन्य समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। जिस पर सांसद ने कहा कि वो आमजन के साथ किसानों की समस्याओं के समाधान करने के लिए प्रयास करेंगे । उनका पूरा प्रयास रहेगा कि जवाई नदी पूरी तरह से सूख चुकी है जिसके कारण जालोर जिले के कुओं का पानी खत्म सा हो गया है। जिससे खेती व पानी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि जवाई नदी में नियमित पानी का बहाव रहे, इसके लिए पूरे प्रयास करेंगे। इस अवसर पर महंत महेंद्र भारती ,नारणावास रूप सिंह राठौड़ , भाजपा बागरा मंडल अध्यक्ष जवानमल सुथार, उम्मेद सिंह डुडसी, जोग सिंह राजपुरोहित आदि मौजूद थे।