जालोर. आसाम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया एक दिवसीय प्रवास पर जालोर आगमन हुआ। नगर अध्यक्ष सुरेश सोलंकी ने बताया की राज्यपाल मनोनित होने के पश्चात पहली बार नाकोड़ा दर्शन हेतु प्रवास पर आए स्थानीय नंदीश्वरद्वीप तीर्थ पेढ़ी पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एडवोकेट महेन्द्र मुणोत के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम रखा गया।
कटारिया ने बताया कि जालौर से उनका पुराना नाता है व समय-समय पर वे जरूर आते रहते है। जालौरवासी भी याद करते रहते हैं। नंदीश्वर दीप तीर्थ पर उनकी हाजिरी जरूर लगती है। कार्यक्रम में जैन समाज व संगठन के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत – बहुमान किया गया।

इस दौरान आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, सभापति गोविंद टांक, भाजपा अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, महामंत्री दिनेश महावर, भाजपा नेता अमन देवेन्द्र मेहता, रमेश बोहरा, कालूराज मेहता, कैलाश मोहनोत, वर्धमान बोहरा, देवेन्द्र चौधरी, चंद्रकांत सुंदेशा, भगीरथ गर्ग, अशोक गुर्जर, हेमेंद्र बगेडिया आदि कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जैन समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।