- गादी तिलक, शंभूरोट का हुआ आयोजन
जालोर. सायला के निकट तूरा गांव में श्रीरामदेव मंदिर मठ महंत राज भारती महाराज के देवलोकगमन पर शनिवार को साधु संतों के सानिध्य में ब्रह्मलीन महंत के शिष्य को चादर देने सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।
शनिवार को ग्रामीणों की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से ब्रह्मलीन महंत के शिष्य डूंगर भारती को महंत बनाने का निर्णय लिया गया।जिसके बाद दोपहर में ढोल ढमाको के साथ गादी तिलक कर चादर दी गई।जिसके बाद साधु संतो ने भी महंत डूंगर भारती को माला पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया। बाद में महंत ने समाधि मंदिर सहित बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन कर शीश नवाया।वही ग्रामीणों ने महंत के चरणों में शीश नवाया। वहीं इस मौके पर शंभू रोट का आयोजन किया।कार्यक्रम में महंत की समाधि पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भोग लगाकर पूजा अर्चना की गई। जिसमे बड़ी संख्या में साधु संतों सहित ग्रामीणों ने भाग लिया।

इस अवसर सिरे मंदिर जालोर गादीपति गंगानाथ महाराज,जालोर महंत सेवाभारती महाराज,उम्मेदाबाद महंत आशा भारती,पुनासा महंत बाबूगिरी ,वालेरा महंत पारस भारती, गजीपुरा महंत प्रेम भारती, पांडगरा महंत महावीरगिरी,कोमता महंत उम्मेदगिरी, रणछोड़पूरी साथू,विष्णु स्वरूप सांथू,मनोहरसिंह राठौड़,मंगलसिंह राठौड़,गणपतसिंह दहिया,रामपुरी,परबतसिंह,गणेशाराम देवासी,किशन भारती,लेहर भारती, दरजाराम,देवाराम,भवाराम सहित ग्रामीण मौजूद थे।