DDT News
जालोरराजनीतिलोकसभा चुनाव 2024

वैभव ने किया जनसम्पर्क, बोले- जालोर को लाएंगे तरक्की की राह पर

  • आहोर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत का जनसंपर्क, स्वरूपगंज में शनिवार को होगा सम्मेलन, पूर्व मुख्यमंत्री होंगे शामिल

जालोर. कांग्रेस के जालोर लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी वैभव गहलोत ने शुक्रवार को आहोर क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान 15 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें वैभव ने काम्बा, अजीतपुरा, शंखवाली, चूण्डा, निम्बला, भाद्राजून सहित 50 से अधिक गांवों के लोगों से मुलाकात की और संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया एवं उन्हें खुलकर अपनी समस्याओं के बारे में बताया। वैभव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने यहां के लोगों की समस्याओं को दूर करने और जालोर को तरक्की की राह पर लाने के लिए उन्हें भेजा है। वैभव ने आमजन से वादा किया वे जालोर लोकसभा क्षेत्र की जनता के साथ हर सुख-दुख में साथ खड़े नजर आएंगे।

वैभव शनिवार को पिण्डवाड़ा आबू विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शरीक होंगे। कांग्रेस पार्टी द्वारा पिण्डवाड़ा आबू विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन स्वरूपगंज में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यसभा सांसद नीरज दांगी सहित विभिन्न कांग्रेस पदाधिकारी शामिल होंगे।

Advertisement
विज्ञापन
भाजपा को फिर निशाने पर लिया

जनसंपर्क के दौरान वैभव गहलोत ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि पिछले 20 साल में भाजपा के सांसदों ने कोई काम नहीं कराया है। जालोर-सिरोही क्षेत्र के लोगों की रेलवे कनेक्टिविटी, जवाई बांध पुनर्भरण, माही-नर्मदा का पानी दिलाए जाने, ग्रेनाइट के परिवहन के लिए जालोर को हाइवे से जोड़ने सहित वर्षों पुरानी मांगें अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि जालोर अभी भी इसलिए उपेक्षित है, क्योंकि भाजपा सांसदों ने इस क्षेत्र के विकास की कोशिश ही नहीं की।

जनता ने सराहा कांग्रेस सरकार का काम

वैभव ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान उन्हें कई लोग मिले, जिन्होंने चिरंजीवी योजना का पूरा लाभ उठाया और आज वे स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। आज भी जालोर के लोग पिछली कांग्रेस सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को याद करते हैं। इस दौरान उनके साथ भंवरलाल मेघवाल, हेमसिंह शेखावत, सवाराम पटेल, सरोज चौधरी, उम सिंह राठौड़, महेंद्र गहलोत, प्रताप आंजणा, लीला राजपुरोहित, भोमा राम मीणा, धनाराम बावरी, कुशाल सिंह राजपुरोहित सहित विभिन्न कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को स्वरूपगंज में कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल

कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के समर्थन में 30 मार्च को स्वरूपगंज में पिण्डवाड़ा-आबू विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर करीब 2.30 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। अशोक गहलोत अगले दिन 31 मार्च को रेवदर में सुबह 11 बजे होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

Advertisement

Related posts

जालोर में फाइनेंसर से 25 लाख की फिरौती मांगने का मामला दर्ज

ddtnews

सांचौर में व्यापारी के साथ हुई लूट का पर्दाफाश, साइबर एक्सपर्ट भूपेंद्र का रहा विशेष सहयोग

ddtnews

वैदिक सनातन संस्कृति की गुरु शिष्य परंपरा वर्तमान में प्रासंगिक – तिवारी

ddtnews

दो दिन से घूम रहे माता-पिता के अपने बच्चे के लिए रेयर रक्तदाता सुरेश बना मददगार

ddtnews

पोषाणा – उनड़ी हाइवे पर अवैध बजरी भरे डंपर की टक्कर से बाइक सवार दम्पति व दो मासूमों की मौत

ddtnews

मुख्यमंत्री के जालोर दौरे को लेकर बैठक, पीले चावल बांटकर देंगे निमंत्रण

ddtnews

Leave a Comment