DDT News
जालोरराजनीति

कांग्रेस के अग्रिम संगठनों की बैठक, लोकसभा चुनावों पर की रायशुमारी

जालोर. आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर एआईसीसी द्वारा नियुक्त समन्वयक हेमसिंह शेखावत ने रविवार सुबह 11 बजे कांग्रेस के समस्त अग्रिम संगठनों के जिलाध्यक्ष एवम पदाधिकारियों की बैठक सर्किट हाउस जालोर में रखी। कांग्रेस जिला प्रवक्ता योगेंद्रसिंह कुम्पावत ने बताया कि बैठक में लोकसभा चुनावों की व्यापक तैयारियों को लेकर युवा कांग्रेस, सेवादल एवम एनएसयूआई के जिलाध्यक्षगणों से चर्चा कर रायशुमारी की गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए लोकसभा समन्वयक हेम सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस के सभी अग्रिम संगठन कांग्रेस पार्टी की रीड की हड्डी है, क्योंकि युवा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य करे तो चुनावों में कांग्रेस की जीत पक्की हो सकती हैं।उन्होंने समस्त अग्रिम संगठन पदाधिकारियों से आगामी 29 फरवरी तक जिले में ब्लॉक स्तर तक प्रभारी नियुक्त करने तथा बैठकें आयोजित करने की अपील की। उन्होंने युवा कांग्रेस, सेवादल,एनएसयूआई के पदाधिकारियों से अभी से लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर रूप रेखा तैयार करने का आग्रह किया। उन्होंने समस्त पदाधिकारियों से अपने अपने बूथ को और अधिक मजबूत बनाने पर भी चर्चा कर बूथ मैनेजमेंट का मूलमंत्र दिया।

Advertisement

बैठक को सेवादल जिलाध्यक्ष पुखराज विश्नोई,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक थांवला, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गजे सिंह वेडिया ने संबोधित किया। बैठक में जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत,संगठन महासचिव वीरेन्द्र जोशी,मांगीलाल गर्ग,वागाराम परमार, वेलाराम मेगवाल, बगदाराम चौधरी, जैसाराम मेगवाल जगदीश सरगरा, कानाराम सिंघल,आंसु खां मोयला, जलाल खान मोयला, वगतराम चौधरी, बालुसिह राजपुरोहित, हिरालाल राजपुरोहित ,जीवन सिंह सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद थे।

Advertisement

Related posts

महंगाई राहत शिविरों में आमजन को मिल रही है मदद – चौधरी

ddtnews

हैंडबॉल छात्रा वर्ग में केशवना ने जिले में पहला व बाला ने दूसरा स्थान हासिल किया

ddtnews

जालोर में राजीविका मेला : मिलेंगे गोबर के दीपक और बाजरी के बिस्किट

ddtnews

इस बार रक्षाबंधन पर महिलाओं को गहलोत सरकार देगी बड़ा तोहफा – सरोज चौधरी

ddtnews

सिलासन में सब स्टेशन के लिए कार्यादेश जारी, 1 करोड़ 36 लाख का होगा कार्य

ddtnews

सरगरा समाज की महिला के हत्यारों को सजा देने की मांग

ddtnews

Leave a Comment