DDT News
खेलजालोर

चैंपियन खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, विजय जुलूस निकालकर की हौसला अफजाई

जालोर. झारखंड के रांची में स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में जिले से चार खिलाड़ियों ने भाग लिया और चारों खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर जालौर जिले का नाम रोशन किया।

वापस आगमन पर सभी का सम्मान किया गया। इसके अलावा खेलो इंडिया वेस्ट जोन गोवा में आयोजित प्रतियोगिता में दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, उनका भी सम्मान किया गया। जिले का नाम रोशन किया।

Advertisement

वुशू कोच प्रीतमसिंह ने बताया कि स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया में स्वर्ण पदक विजेता 36 किलो भारवर्ग में इशिता चौधरी पुत्री विनोद चौधरी, 45 किलो भारवर्ग में हिमानी पुत्री दिनेश वैष्णव, 70 किलो भारवर्ग में छवि चौधरी पुत्र विनोद चौधरी, 85 किलो भारवर्ग में तनिष्क सकरिया पुत्र विनोद साकरिया तथा खेलो इंडिया वेस्ट जोन में 27 किलोभार वर्ग में सनाया बेनीवाल पुत्री मनीष बेनीवाल, 48 किलोभार में दिव्या गोदारा पुत्र श्रीराम किशोर गोदारा ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों का रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उसके बाद विजय जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस सेंट पॉल स्कूल रैली से रवाना होकर, इमानुएल स्कूल जालौर, महात्मा गांधी स्कूल शिवाजी नगर जालोर तक पहुंचा। जहां विभिन्न जगहों पर जुलूस का भव्य स्वागत किया गया।

Advertisement

Related posts

जालोर : आहोर थानाधिकारी सीआई गिरधरसिंह को सर्वोत्तम पुलिस सेवा चिन्ह से किया सम्मानित

ddtnews

आदर्श विद्या मंदिर शिक्षा और संस्कार का केंद्र – भोमाराम महाराज

ddtnews

जिला कलक्टर ने साप्ताहिक समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ddtnews

अपने अंदर का हुनर पहचान कर आगे बढ़ें बेटियां, मैं हर सम्भव सहयोग को तैयार रहूंगी – रूमादेवी

ddtnews

बलात्कार केस को कमजोर करने की एवज में 4 लाख की रिश्वत के आरोप में मंडार थानाधिकारी को दो दलालों के साथ गिरफ्तार किया

ddtnews

Leave a Comment