DDT News
जालोरराजनीति

जनता से सुझाव एकत्रित कर संकल्प पत्र में करेंगे शामिल – विजया राहटकर

  • भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न
  • प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर सहित कई नेता रहे उपस्थित
  • चुनाव प्रबंधन के संबंध में कार्यकर्ताओं का हुआ प्रशिक्ष

जालोर. भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला गुरुवार को जालोर के बिशनगढ़ में स्थित वतन रिसोर्ट में आयोजित हुई। जिसमे प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर, पूर्व यूआईटी चेयरमैन जोधपुर महेंद्र सिंह राठौड़, दिल्ली विधायक अजय महावर एवम् प्रदेश मंत्री अन्नतराम बिश्नोई और सांवलाराम देवासी और जिला प्रभारी महेंद्र बोहरा की उपस्थिति एवम् जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

प्रदेश सह प्रभारी एवम् राष्ट्रीय मंत्री विजया राहटकर ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधित प्रबंधन एवम् समन्वय समिति के कार्यों का स्पष्टीकरण करके बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा जालोर जिले की पांचों विधानसभा सीट को जीत रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को धरातलीय परिश्रम करके ही यह सफलता प्राप्त की जा सकती हैं।

Advertisement
विज्ञापन

यूआईटी चेयरमैन महेंद्रसिंह राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवम् राजस्थान कांग्रेस सरकार की विफलताओं को बताते हुए कार्यकर्ताओं को कहा कि यह विधानसभा चुनाव राजस्थान में कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति के विरुद्ध का चुनाव हैं।

विज्ञापन

जिला पर्यवेक्षक अजय महावर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि चुनावी शंखनाद हो चुका हैं, कार्यकर्ताओं को पूर्ण ऊर्जा एवम् सामर्थ्य के साथ तैयारियों में जुटने की आवश्यकता हैं। जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश भर की जनता के साथ छलावा किया हैं। उन्होंने झूठे वादे कर सत्ता हथियाने का काम किया और प्रारंभ के चार साल में सरकार बचाने का काम किया।

Advertisement

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की कार्यशाला का महत्व बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि पांच साल की मेहनत का परिणाम आने वाला हैं, और यह परिणाम भाजपा के पक्ष में हैं, क्योंकि भाजपा ने पांच साल जनता के बीच उनके सुख दुख में साथ रहकर बिताए हैं।

विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर, पूर्व यूआईटी चेयरमैन जोधपुर महेंद्र सिंह राठौड़, जोधपुर संभाग सह प्रभारी प्रमोद सामर, दिल्ली विधायक अजय महावर एवम् प्रदेश मंत्री अन्नतराम बिश्नोई और सांवलाराम देवासी और जिला प्रभारी महेंद्र बोहरा, जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष खीमाराम चौधरी, जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी, जिला प्रमुख राजेश राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वन्नेसिंह गोहिल, शंकरसिंह राजपुरोहित, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री डॉ मंजू मेघवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता अमीचंद जैन, गेनाराम मेघवाल, मंगलसिंह सिराणा, शशि कंवर भैंसवाडा, प्रधान नारायणसिंह राजपुरोहित, किरण भारतीय, सविता राणा, जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़, हरिश राणावत, पुखराज राजपुरोहित, मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी, ओबाराम देवासी, नसीर खान, जिला उपाध्यक्ष भेरूदान चारण, ईश्वरसिंह थुंबा, मेघराज चौधरी, मनजीराम चौधरी, ठाकराराम मेघवाल, जिला मंत्री पवनी मेघवाल, सुशीला सेन, भूरसिंह देवकी, लाखाराम देवासी, प्रवीण माली, जिला आईटी संयोजक देवेंद्र सुथार, जिला कार्यालय मंत्री डिंपल सिंह चौहान, जिला सोशल मीडिया संयोजक भवानीसिंह देता, सहित विशनसिंह सोलंकी, जब्बरसिंह तूरा, रामप्रकाश चौधरी, मुकेश खंडेलवाल, दीपसिंह धनानी, राजवीरसिंह नोसरा, महिपाल सिंह चारण, हिंगलाज दान चारण, मंडल अध्यक्ष राव गणपतसिंह बागेडिया, सुरेश सोलंकी, नैनमल लखारा, उदयसिंह दादाल, तलसराम चौधरी, हकमाराम प्रजापत, महावीर सिंह पानवा, मांगीलाल राव, शैतानसिंह राजपुरोहित, अमृत देवासी, महेंद्र सोलंकी, गंगाराम माली, छगनलाल पुरोहित, रमेश रावल, दोलतसिंह कलापुरा, रिडमलसिंह डाबी, अमृतलाल चौधरी, तुलसाराम मांजू, केहराराम चौधरी, भरतसिंह भोजाणी, छैलपुरी गोस्वामी, तगतसिंह तलियाना, ओटरमल परमार प्रकाश नागर ईश्वरलाल मोदी, भरत जीनगर, सांवलाराम माली, शंकर दान चारण, परवतसिंह भाड़ू, उत्तम गर्ग, प्रेमाराम देवासी, भीखाराम सरगरा, दिलीप सोलंकी, रमेश बारूपाल, तगाराम जीनगर, मगाराम चौधरी, भंवरलाल बिश्नोई, बंशीलाल सुथार, जेठूसिंह मांगलिया, सुरेश राजपुरोहित, अचलसिंह परिहार, मोनिका कुंटल, छगनलाल सुथार, दिनेश महावर, प्रवीण दवे पांचाराम प्रजापत रूघनाथ सिंह राजपुरोहित, रमेश गर्ग, उत्तम गर्ग, जयपाल सिंह चारण, हेमाराम जांगू, गोविंद रावल, वरदसिंह पाथेड़ी, विधानसभा विस्तारक देवाराम चौधरी, जयंतीलाल चौधरी, दीपक कुमार, खींयाराम चौधरी, बजरंग कुमार, देवाराम सुथार, दिनेश भाटी, नाथूसिंह तीखी, पहाड़सिंह राव बोरली मनोहर राणा, प्राची कंवर भाटी, उर्मिला दर्जी, पिंकी शर्मा सन्तोष कंवर पुरोहित देवड़ा, राव हेमेंद्र सिंह बगेड़िया, किशोरसिह नीलकंठ, जबराराम राणा अदाराम लुकंडा, बंसीलाल सुथार सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Related posts

RSS निकालेगा पर्यावरण जन चेतना यात्रा, 13 को जालोर से शुरू होकर 27 को खेजड़ली में होगा समापन

ddtnews

जिंदगी हराने आया था कैंसर, पूरी मेघवाल ने पैर कटवाकर रोग भगाया और अब उसी हौसले से वॉलीबॉल में नेशनल गोल्डमेडल जीता

ddtnews

पुनर्वास गृह में मिठाई बांटकर कांग्रेस जनों ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

ddtnews

सीएमएचओ ने सोनोग्राफी सेंटरों का निरीक्षण कर फार्म एफ निर्धारित अवधि में भरने के दिये निर्देश

ddtnews

जातीय समीकरणों में उलझी भाजपा भीनमाल में डॉ भूपेंद्र चौधरी पर भी कर रही है विचार

ddtnews

जालोर कलेक्टर निशांत जैन ने कहा – पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास की आवश्यकता

ddtnews

Leave a Comment