जालोर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवम राजस्थान सह प्रभारी वीरेंद्रसिंह राठौड़ ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर प्रमुख कांग्रेसजनों से सर्किट हाउस जालोर में मुलाकात कर वन टू वन रायशुमारी ली।
जिला प्रवक्ता योगेन्द्रसिंह कुम्पावत ने बताया कि सह प्रभारी वीरेन्द्रसिंह राठौड़ ने विधानसभा क्षेत्र जालोर के प्रमुख कांग्रेसजनों से सर्किट हाउस में मुलाकात कर उनकी रायशुमारी ली। जालोर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने प्रभारी से मुलाकात कर अपनी बात रखी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल, पूर्व जिला प्रमुख मंजू मेघवाल, संग़ठन महासचिव विरेन्द्र जोशी,जिला उपाध्यक्ष शहजाद अली, लाल सिंह राठौड़,बजुल्फिकार अली भुट्टो,ब्लॉक अध्यक्ष जालोर भोमाराम मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष सायला सवाई सिंह चम्पावत,डॉ भरत कुमार,जिला महासचिव सूरज सिंह सुराणा,देवाराम सांखला,रमेश मेघवाल, जिला सचिव शैलेन्द्र सिंह बावतरा, भवरसिंह आवलोज,मांगीलाल गर्ग,नेता प्रतिपक्ष बसंत सुथार,पार्षद लक्ष्मण सिंह सांखला,कालूराम मेघवाल,दीपक मेघवाल,पैन सिंह पोसाना, मोतीसिंह निम्बलना,कृष्ण कुमार मेघवाल,पीराराम माली,गोपाल देवासी, दीपाराम मेघवाल, भरत मेघवाल,इंदु परिहार,फिरोज मेहर,सुष्मिता गर्ग,ईश्वर सिंह बालावत,पृथ्वी सिंह भाटी,वाहिद मेहर,शम्भू सिंह कबावत सहित अनेको कांग्रेसजन मौजूद थे।