जालोर. अखिल भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस फेडरेशन ((इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष शैतान सिंह सोलंकी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई जिलों के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है। जिसमें जालौर जिले से वरिष्ठ कांग्रेसी कैलाश शर्मा को इंटक का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। शर्मा की नियुक्ति पर उनके समर्थकों व शुभचिंतको ने खुशी जाहिर की है।
आपको बता दे की कैलाश शर्मा कांग्रेस पार्टी में पिछले लंबे समय से सक्रिय है तथा पार्टी में कई पदों पर रहते हुए संगठन के लिए कार्य कर चुके हैं। शर्मा को संगठन का काफी लंबा अनुभव है। इसको देखते हुए इंटक की ओर से कैलाश शर्मा को जालौर जिले का जिला अध्यक्ष बनाकर उन्हें यह जिम्मेदारी सौपी है।
कैलाश शर्मा वर्तमान में नगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष है। वही एक बार नगर परिषद में पार्षद भी रह चुके हैं। साथ ही सेवा दल के ब्लॉक अध्यक्ष व यूथ कांग्रेस में जिला महामंत्री भी रह चुके हैं।।ऐसे में संगठन ने उनके अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी सोप है।