जालोर. जिला कांग्रेस कमेटी जालोर की ओर से विश्व आदिवासी दिवस, अगस्त क्रंति दिवस एवम भारतीय युवा कांग्रेस स्थापना दिवस का कार्यक्रम कांग्रेस जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल की अध्यक्षता में दोपहर 3 बजे पंचायत समिति सभागार आहोर में आयोजित हुआ।

सर्वप्रथम समस्त कांग्रेसजन ने आदिवासी महानायक बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माला पहनाकर एवम पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम से पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी जालोर द्वारा विश्व आदिवासी दिवस पर आहोर में आदिवासी समाज बन्धुओं द्वारा निकाली गई रैली पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल के नेतृत्व में समाज के मुख्याओं को माला साफा व महिलाओं को शाल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आहोर द्वारा पैदल यात्रियों के लिए जल पान की व्यवस्था की गई ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के उत्थान के लिए ब्रिटिश हुकूमत से लड़ाई लड़ी जिससे घबरा कर अंग्रेजों ने बिरसा मुंडा को जेल में डाल दिया, उस दौरान धीमा जहर दिया गया। जिसके कारण 09 जुलाई 1900 को हमेशा के लिए शहीद हो गये।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल ने कहा कि 9 अगस्त को क्रान्ति दिवस के रूप में मनाते हैं इस दिवस पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए पटेल ने कहा कि हमें आज के इस युग में गांधी, नेहरू,कलाम, पटेल व बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने कि आवश्यकता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला प्रमुख मंजू मेघवाल ने कहा कि आदिवासी समाज एवम वर्ग हेतु कांग्रेस सरकार ने कई महत्वपूर्ण कार्य किये है। आदिवासियों के विकास हेतु विगत 50 वर्षो में कांग्रेस की केंद्र सरकारों एवम राज्य की सरकार ने कई योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वयन भी किया है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आहोर ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र जोशी ने कहा कि हम जिंदा कितने समय तक रहते हैं यह महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि हम हमने अपने जीवन में किया किया। बिरसा मुंडा ने मात्र 25 साल की उम्र में उस युग के नायक बन गये। आज आदिवासी बिरसा मुंडा को भगवान के रूप में मानते हैं हमें उन से सीख लेते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों एवम उनके परिवार जनों का साफा एवम माला पहनाकर स्वगत सत्कार किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता योगेन्द्रसिंह कुम्पावत ने किया।

कार्यक्रम को पूर्व सेवादल जिलाध्यक्ष आम सिंह परिहार, डॉ भरत कुमार, जिला सचिव सरोज चौधरी, लालसिंह धानपुर, विरमाराम राणा, किशनसिंह राठौड़, दीपक थाँवला,मांगीलाल चौधरी,भाद्रजून ब्लॉक अध्यक्ष गलबाराम मीना, सायला ब्लॉक अध्यक्ष सवाईसिंह चौराऊ ने संबोधित किया।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वस्तिमल चौहान,मंडल अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह राठौड़, हस्तिमल सुथार, कालूराम मेघवाल, पंचायत समिति के सदस्य मांगीलाल चौधरी,खीमाराम चौधरी,सोशल मिडिया जिला प्रभारी अल्लाह बक्स खत्री,हौजीराम मेघवाल, चन्दन रावल, विक्रम सिंह पच्शानवा, युसुफ खान,शुरू मोहम्मद, मांगीलाल हरिजन,बांगरा सरपंच सत्यप्रकाश राणा, कुयाराम भील ,खसाराम चौधरी,गणपत लाल निम्बला, भैरूसिंह मागलीया, कैलाश डुडसी, प्रथ्वी नाथावत, लूणाराम हरीजन, उदयराज मेघवाल, सिकेन्दर पठान,खेतसिंह राजपुरोहित,भरतसिंह मण्डला,मांगीलाल गर्ग,लक्ष्मीकान्त दवे, महेंद्र सोनगरा,पुखराज माली,कमलसिंह,सुरताराम मीना,रूपाराम मीणा,किशनाराम चौधरी,इंद्रसिंह दहिया सहित कई कार्यक्रता मौजूद रहे।