जालोर. विधायक जोगेश्वर गर्ग ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर विकास कार्यों में रोड़ा डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रेसनोट जारी कर बताया कि जालोर के विकास कार्यो में कांग्रेस सरकार रोड़ा डाल रही है।

जालोर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड होने से वर्तमान में आयुक्त, राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक, कार्यालय अधीक्षक, कार्यालय सहायक वरिष्ठ लिपिक, कनिष्ठ लिपिक, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, सहायक नगर नियोजक, वरिष्ठ प्रारूप कार सहित सभी मुख्य पद रिक्त है।जिससे जनता अपने कार्य को लेकर चकर काटने को मजबूर है। हाल ही में प्रशासन शहरों के संग लगाए गए कैंपों में आम जनता से ली गई पत्रावलियां सहित जन्म, मृत्यु, विवाह पंजीयन सहित सभी प्रमुख कार्य रुके हुए हैं। राजस्थान सरकार द्वारा 98 सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली गई है, जो भी अटकी पड़ी है।

अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी के कारण शहर के सभी विकास कार्य बाधित है।अभी हाल ही में कुछ दिनों पूर्व आए बिपरजाय तूफान से भी शहर में काफी नुकसान हुआ है।बारिश का सीजन चल रहा है, जिसके तहत शहर में कई स्थानों पर पानी भरा हुआ है, जिसकी निकासी नहीं हो पा रही है। सरकारी स्कूलों, पुलिस लाइन, शहर के कई मोहल्लों सहित कई स्थानों में पानी भरा होने से गंदगी पसरी हुई है। जिससे आम जनता परेशान है।
