जालोर.
केंद्र सरकार द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जालोर व भीनमाल रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य का शनिवार को सांसद देवजी एम पटेल ने शुभारंभ किया। जालोर में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, डीआरएम पंकज कुमार सिंह, रेलवे बोर्ड मेंबर भवानी सिंह, भूपेंद्र देवासी, नगर परिषद उपसभापति अंबालाल व्यास, जिला महामंत्री हरीश राणावत, नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी, सायला प्रधान ढोमी देवी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी, वरिष्ठ भाजपा नेता मंगलसिंह सिराणा, स्थानीय पार्षद राजेंद्र टाक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने किया। शिला पट्टी पर मंत्रोच्चार के साथ पंडित पवन दाधीच द्वारा पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में रेलवे कर्मचारी जिला कार्यालय मंत्री डिंपलसिंह, नगर उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, रवि सोलंकी, नगर महामंत्री रतन सुथार, भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट, ओटाराम सोलंकी, ललित महावर, जिला मंत्री सुशीला सैन, पवनी मेघवाल, मंजू मेघवाल, रामाराम माली, पार्षद महेश भट्ट, हीराराम देवासी, दिनेश बारोट, नंदकिशोर सोनी, विशनसिंह, हेमेंद्र सिंह बगेड़िया, उर्मिला दर्जी, जबराराम माली, रेखा माली, मोहनलाल माली, भंवरलाल प्रजापत, जोगेश खत्री, नन्दलाल खटीक सहित कई पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सांसद देवजी एम पटेल ने कहा कि कुछ ही महीनों इलेक्ट्रिकरण का काम पूरा होते ही लम्बी दूरी की नई ट्रेन के साथ ही कम दूरी की ट्रेन चलाई जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में लेटा आरओबी व नेशनल हाइवे के बाईपास का काम होने से जनता को राहत मिलेगी। देवजी ने कहा कि राज्य सरकार यदि टोल रोड को टोल मुक्त कर केंद्र सरकार को दे दे तो रोहिट से करड़ा तक नेशनल हाइवे बनाने में देरी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पर सारी सुविधाएं आम जनता को मिलेगी। विधायक जोगेश्वर गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से केंद्र सरकार व सांसद के प्रयासों से यह विकास कार्य संभव हो पाया है, वह आम जनता के हितों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। अमृत भारत स्टेशन पर आम जनता व प्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने अमृत भारत स्टेशन योजना की विस्तृत जानकारी दी। इससे पहले सुबह भीनमाल में भी कार्यक्रम हुआ। जिसमें विधायक पूराराम चौधरी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन हिंगलाज चारण ने किया। इस अवसर पर नरिंगाराम पटेल, टीकमसिंह राणावत, सर्जनसिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

