DDT News
जालोरबिपरजोय तूफानराजनीति

मुख्यमंत्री दौरा करके चले गए पर बाढ़ पीड़ितों को राहत नहीं दी- पूनिया

  • विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया रहे सांचौर विधानसभा के दौरे पर
  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर, सुनी पीड़ितों की गुहार

जालोर. तूफान के कारण जालोर जिले में आई बाढ़ के नुकसान का जायजा लेने के लिए राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उपनेता प्रतिपक्ष डॉ सतीश पूनिया गुरुवार को सांचोर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर रहे।

उन्होंने सांचौर विधानसभा के नेहड़ क्षेत्र के वेडिया गांव से जालोर जिले में प्रवेश कर, विधानसभा के सूंथड़ी और खासरवी गांव में बाढ़ से प्रभावित गोशालाओं का निरीक्षण किया तथा केसुरी गांव में बाढ़ से पीड़ित परिवारों के घरों में जाकर संभाल ली। सरवाना गांव में किसान बंधुओं से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना तथा साँचोर शहर के व्यापारी बंधुओं से भी भेंट कर बाढ़ में हुए व्यापारिक नुकसान की जानकारी ली।

Advertisement
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के दौरे के बावजूद जनता को राहत नहीं

सांचौर विधानसभा के दौरे के दौरान पूनिया ने राजस्थान सरकार को घेरते हुए बताया कि सांचौर सहित जालोर जिले में तूफान से बहुत परिवार प्रभावित हुए हैं। क्षेत्र में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित राज्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक सुखराम बिश्नोई ने भी निरीक्षण किया, लेकिन राहत के नाम पर अभी तक जनता को कुछ भी प्राप्त हुआ।

विज्ञापन
कई घरों में अभी तक बिजली नहीं

सरकार और प्रशासन की उदासीनता के कारण आज भी क्षेत्र के कई परिवारों को बिजली उपलब्ध नहीं हो सकी, जो बड़े अफसोस की बात हैं। पानी निकासी के प्रयासों में ढिलाई के कारण ही लोग अपने घरों से अभी तक दूर हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल, पूर्व जिला प्रमुख वन्नेसिंह गोहिल भाजपा नेता दानाराम चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सांवलाराम देवासी, जिला परिषद सदस्य महेन्द्र चौधरी, चौथाराम कोली, प्रवीण माली, हनुमान प्रसाद भादू, नरिंगाराम पटेल निम्बावास, मोतीराम चौधरी, भारताराम चौधरी, हरचंद पुरोहित, रामचंद्र बुड़िया, मंडल अध्यक्ष डूंगराराम जाट, अमृतलाल चौधरी, अर्जुनसिंह सरवाना, सांवलाराम देवासी, देवेंद्र सिंह जानवी, गंगाराम माली, टीकमसिंह राणावत, मुकेश राजपुरोहित, चुन्नीलाल पुरोहित किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोहब्बतसिंह गुंदाऊ, पहाड़सिंह राव बोरली, इंद्रसिंह राणावत, नरपतसिंह राव, मांगीलाल दर्जी, मफाराम माली, अर्जुन माली, तेजपालसिंह चारण, मुकेश सिंह चारण, हंजारीमल ऐचरा, कृष्ण देवासी, शैतानसिंह दांतिया, हरिसिंह चारण, नरिंगाराम चौधरी जोधवास, जोगाराम पुरोहित गलीफ़ा, गणपतसिंह बिश्नोई, जितेंद्र सिंह मरठुवा, जनकसिंह झाब, डूंगराराम पुरोहित देवड़ा, नरेंद्र सिंह केसुरी, रावतसिंह, ईश्वर मोदी, महादेवाराम चौधरी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Related posts

आहोर में कृषि उपज मंडी का सैल्समेन 9 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

ddtnews

जालोर में कांग्रेसजनों ने गायों को गुड़ और चारा खिलाकर मनाया पाराशर का जन्मदिन

ddtnews

Jalore : एक रोडवेज ने लील ली गायों के सेवादार भरतकुमार की जिंदगी

ddtnews

नया नारणावास में पेयजल समस्या समाधान शिविर आयोजित

ddtnews

पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध जताया तो पति की हत्या कर दी, न्यायालय ने आजीवन कारावास व दो लाख से दंडित किया

ddtnews

जालोर में तेजा दशमी पर जाट प्रतिभाओं का किया सम्मान, सम्मेलन में समाज विकास पर हुई चर्चा

ddtnews

Leave a Comment