DDT News
जालोरसामाजिक गतिविधि

बोकड़ा में धूमधाम से राघुदास महाराज की मूर्ति स्थापित की

  • प्रेमनाथ महराज के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन
  • बड़ी संख्या में भक्तगण रहे मौजूद

जालोर.

जिला मुख्यालय के नजदीक बोकड़ा गांव में सोमवार को जुंझार राघुदास महाराज बालावत की छतरी अनावरण एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। मूर्ति स्थापना भैरुनाथ अखाड़ा के प्रेमनाथ महाराज व कल्याणसिंह बोकड़ा द्वारा किया गया।

Advertisement

इस दौरान वीरेन्द्रसिंह मोकलसर, ईश्वर सिंह सरूपुरा, कल्याण सिंह सापनी, महेंद्र सिंह धनजीवाडा, गणपत सिंह सावलावास व महिपाल सिंह बादनवाडी मौजूद रहे। इससे पूर्व ब्राह्मणों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां दी गई व सवा बारह बजे मूर्ति स्थापित की गई। इसके बाद भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि राघुदास महाराज बालावत करीब 400 वर्ष पूर्व बोकड़ा आए थे, उन्होंने बोकड़ा को बसाया था। ऐसे में बोकड़ा बालावत परिवार ने पिछले साल गांव की एक सभा कर नई छतरी के निर्माण की नींव रखी। जिसके बाद सोमवार 12 मई 2023 को छतरी अनावरण व मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन

इस दौरान स्वरूप सिंह बिशनगढ़, रघुनाथ सिंह कुरना हड़मत सिंह, लकमावा, नारायण सिंह नारादरा, कालू सिंह, भागवत सिंह माण्डवला, मोती सिंह निम्बलाना, आनंद सिंह देसु, विक्रम सिंह मोकलसर, वीरेंद्र पाल सिंह पहाड़पुरा, कांग्रेस नेता सवाराम पटेल, भवर सिंह थलुंडा, डूंगर सिंह बोकड़ा, राणसिंह बोकड़ा, रतन सिंह बोकड़ा, खुशाल सिंह, दलपत सिंह, जुहार सिंह बोकड़ा, गंगा सिंह, देवी सिंह, राणसिंह, चंदन सिंह, वाग सिंह, राम सिंह, नारायण सिंह, गणपत सिंह, दिलीप सिंह, कान सिंह, गणपत सिंह, रूप सिंह, विक्रम सिंह, कुंदनसिंह, उत्तम सिंह, इंद्र सिंह बी, महेंद्र सिंह, मिठू सिंह, महावीर सिंह सहित बोकड़ा बालावत परिवार के सदस्य व आसपास के गांवों के मौजिज लोग व ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement
विज्ञापन

Related posts

भीनमाल के भूपेंद्र हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने किया बच्चेदानी में 5 किलो गांठ का सफल ऑपरेशन

ddtnews

छोटी सिंधलावटी की बैठक में नशा पत्ता बंद करने पर हुई चर्चा

ddtnews

जालोर नागरिक बैंक की उम्मेदाबाद शाखा नवीन भवन में स्थानान्तरित एवं एटीएम का शुभारम्भ

ddtnews

जो सात साल 2 हजार का अपना नोट नहीं चला पाए, वो देश क्या चलाएंगे, देख लो मणिपुर के हालात – यादव

ddtnews

राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों ने किया राजस्व सेवा परिषद के ज्ञापन का विरोध प्रदर्शन

ddtnews

जालोर LIC के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार के विरुद्ध की नारेबाजी

ddtnews

Leave a Comment