DDT News
आहोरजालोरराजनीति

आहोर ब्लॉक कांग्रेस के ऐतिहासिक कार्यक्रम में 125 पदाधिकारियों को साफा पहनाकर किया सम्मान, विधानसभा क्षेत्र में जीत का लिया संकल्प

जालोर. आहोर से तखतगढ़ रोड स्थित सांवलिया जी मंदिर में मंगलवार को आहोर ब्लॉक कांग्रेस की ओर से कार्यकर्ता सम्मान समारोह व एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान आहोर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे, जहां सम्मान के दौरान पार्टी को मजबूती देने को लेकर आपसी संवाद भी हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र जोशी ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित, महंगाई से राहत शिविर के प्रभारी सुमेरसिंह राजपुरोहित, जालोर के पूर्व नगर अध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो के आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस कार्यक्रम में विशेषता यह रही कि ग्रास रूट के कार्यकर्ता का सम्मान किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में 125 से अधिक ग्राम अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों का सम्मान किया गया। उन्हें साफा पहनाकर आदर सत्कार किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने को लेकर चर्चा की। साथ ही वर्तमान की प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ दिलाने में मदद करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं व अतिथियों के बीच आपसी संवाद भी हुआ, जिस पर कार्यकर्ताओं ने नेताओं को कार्यकर्ताओं के लिए सहयोग करने का भी आह्वान किया।कार्यक्रम में संख्या में आहोर विधानसभा से कार्यकर्ता पहुंचे।

Advertisement

कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल, पूर्व प्रधान भंवरलाल मेघवाल, छैलसिंह बिठुडा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शोभा सुंदेशा, योगेंद्रसिंह कुम्पावत, आमसिंह परिहार, भाद्राजून ब्लॉक अध्यक्ष गलबाराम मीणा, जिला परिषद सदस्य मांगीलाल प्रजापत, लक्ष्मी मीणा, सरोज चौधर, शीला चौधरी लीला राजपुरोहित, दीपिका शर्मा, निराली गौड़, मंशा चौधरी, प्रेम सिंह मीठड़ी, दीपक मेघवाल, गजेंद्रसिंह डोडियाली, युद्धवीर राठौड़, जोगेंद्रसिंह राठौड़, मंगलाराम प्रजापत, महबूब खान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन

पांच वरिष्ठ कांग्रेसजनों को पुस्तक भेंट की

Advertisement

कार्यक्रम में पांच वरिष्ठ कांग्रेसजनों को सूत की माला पहनाकर महात्मा गांधी की पुस्तकें भेंट की गई। जहां मंडल अध्यक्षों ने ग्राम अध्यक्षों का सम्मान किया, वहीं ब्लॉक अध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों का सम्मान किया। कार्यक्रम में भामाशाह कांग्रेसी छैलसिंह बिठुडा का भी सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में आहोर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के उम्मीदवार को मजबूती देने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Advertisement

Related posts

श्री सुन्धा माता मंदिर का 14वां वार्षिक उत्सव एवं स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया

ddtnews

राज्य स्तरीय लॉन टेनिस के छात्रा वर्ग में अजमेर, जोधपुर शहर ,बांसवाड़ा तथा जोधपुर ग्रामीण ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

ddtnews

माही बेसिन के जल को सिंचाई के लिए माही जलक्रांति यात्रा का आगाज

ddtnews

कब्बड्डी महिला वर्ग में सामतीपुरा टीम ने फाइनल मैच जीत कर जालोर ब्लॉक विजेता बनी

ddtnews

कांग्रेस नेता सचिन पायलट के जन्मदिन पर जिलेभर में हुए कार्यक्रम

ddtnews

Leave a Comment