DDT News
जालोरराजनीति

मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आहोर विधायक ने 25 दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित की

  • मोदी सरकार 9 साल पूर्ण होने पर भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन

जालोर.

आहोर के माधोपुरा में साँवलाजी मंदिर भवन में गुरुवार को भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार चाहर के मुख्य आतिथ्य में विधानसभा क्षेत्र आहोर के चयनित दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरण की गई। इस दौरान केंद्र में मोदी सरकार के कार्यकाल को लेकर भाजपा के संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर ने संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की। इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री शैलाराम सारण, जालोर सांसद देवजी पटेल, रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल, विधायक जोगेश्वर गर्ग, जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, जिला प्रभारी महेंद्र बोहरा, विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, धुखाराम पुरोहित, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू सोलंकी सहित मोर्चा के जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ की चर्चा

जालोर जिला परिषद सभागार में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से केंद्र की योजनाओं की जानकारी का भी प्रचार प्रसार करें ताकि अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सके। उन्होंने सोशल मीडिया को ताकतवर प्लेटफार्म बताया। इस अवसर पर भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक डॉ जोगेन्द्रसिंह सिलोर, जिला संयोजक चंद्रकांत, सहसंयोजक भवानीसिंह देता समेत जिलेभर के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement
विज्ञापन

प्रदेश में गहलोत से परेशान हो गई जनता – चाहर

जिला परिषद सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके चाहर ने कहा कि प्रदेश में जनता गहलोत सरकार से परेशान हो चुकी है। विधानसभा में भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और लोकसभा में भी 25 सीट भाजपा जीतेगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि किसान संगठनों के कारण तीन कृषि कानून वापस लेने पड़े, लेकिन तीनों कानून अच्छे थे। उन्होंने कहा कि एक समय मे यूरिया को लेकर समस्या होती थी, लेकिन अब नैनो लिक्विड के जरिए आपूर्ति हो रही है। कोई समस्या नहीं है।

Advertisement
विज्ञापन

Related posts

बिहार: केसीआर की विपक्षी रैली ने नीतीश कुमार की भाजपा विरोधी मोर्चा योजना को विफल कर दिया?

Admin

सांचौर नया जिला बनते ही आई बुरी खबर, दिन दहाड़े चली गोलियां 

ddtnews

दोनों देवरों के हाथों में थी कुल्हाड़ियां, घर बर्बाद करना चाह रहे थे क्रूर देवर, जेल भेजा

ddtnews

चितलवाना : ठाकुरजी, रामदेवजी व भगवानदासजी मंदिर की प्रतिष्ठा महोत्सव में 21 जोड़ों ने हवन में आहुतियां दी

ddtnews

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक : 793 गांवों के 3 लाख 81 हजार 5 घरों में नल कनेक्शन का कार्य प्रगति पर

ddtnews

Jalore news : रोडवेज की टक्कर से अपनी होटल से कुछ दूरी पर पारस घांची की मौत, पत्नी को मामूली चोटें

ddtnews

Leave a Comment