जालोर. भाजपा मंडल उम्मेदाबाद के सत्य नारायण मंदिर में मंगलवार को कार्यसमिति बैठक मंडल अध्यक्ष राव गणपत सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष राव श्रवणसिंह बोरली, अतिथि विधायक जोगेश्वर गर्ग ने केंद्र सरकार की योजनाओं को आमजन तक मजबूती से पहुंचाने का आव्हान किया।
साथ ही संगठन मजबूती पर चर्चा की। इस दौरान किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धुका राम पुरोहित, उपाध्यक्ष पहाड़ सिंह बोरली, उप प्रधान अनुराधा कुंवर ,मंडल महामंत्री उत्तम चंद गर्ग, मंडल उपाध्यक्ष लाखा राम देवासी, मंडल मंत्री अमराराम माली, अर्जन सैन, मंडल कोषाध्यक्ष रतन सिंह, उप जिला प्रमुख प्रतिनिधि भारताराम चौधरी, शक्ति केंद्र संयोजक प्रभारी मोहनलाल माली, रूप सिंह राठौड़, नैन सिंह राजपुरोहित, रमेश कुमार मेघवाल, आसुदास वैष्णव, हर्षवर्धन सिंह, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूजाराम मेघवाल, वरिष्ठ केसा राम प्रजापत, जामता राम हीरागर, तेजा राम , कविता, तोला राम ,सोमा राम मेघवाल, गट्टा राम हरिजन, सुरेश कुमार, गजा राम घाची, चुन्नी लाल माली, कोना राम , कोला राम , बाबरा राम , गोपा राम, दिनेश कुमार, श्रवण शर्मा, सुजाना राम देवासी, जीतू घांची, अशोक प्रजापत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।