DDT News
Otherदेश

गांव का हाल अब देखा नहीं जाता

गांव का हाल अब मुझसे देखा नहीं जाता,
लड़कियों के लिए ताने अब सहा नहीं जाता,
गांव की हालत अब ऐसी हो गई,
लड़कियों को पराया धन समझा गया है,
अरे गांव के लोगों ! बाहर की दुनिया देखो,
कहां से कहां पहुंच गई है लड़कियां,
लड़कियों को भी एक बार मौका दीजिए,
उन पर भी एक बार भरोसा कीजिए,
कोई पुलिस, कोई डॉक्टर, कोई अफसर,
इनको अपनी आंखों से देख लिजिए,
लड़कियां पराया धन है ये काला पर्दा हटा दिजिए अब,
दूसरों की सुनने वालों अपने आप की सुनोगे कब?
लड़कियां क्या कुछ कर नहीं सकती हैं,
मां बाप की हिम्मत देखकर दुनिया वालों से भी लड़ सकती हैं,
दुनिया चाहे कुछ भी कहे,
लड़कियों को रुकने देना मत,
उनके अंदर भी कुछ चाह होगी,
पढ़ने लिखने को वो तड़पती होगी,
गांव वाले क्या कुछ नहीं कहेंगे,
उनकी सोच को हमें अब बदलना है,
लड़कियां भी कुछ कर सकती हैं, ये सबको बताना है।।

नेहा गोस्वामी
चौरसो, गरुड़
बागेश्वर, उत्तराखंड

चरखा फीचर

Advertisement

Related posts

जवाहर नवोदय स्कूल की चयन परीक्षा 9 अप्रैल को: सफल स्टूडेंट्स को 9वीं क्लास में मिलेगा एडमिशन, ऑनलाइन एडमिट कार्ड किए जारी

Admin

धर्म सेंसर बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन, फिल्मो में अश्लीलता और देवी देवताओं का अपमान होगा बंद

Admin

किशोरावस्था में मानसिक स्वास्थ्य का महत्व

ddtnews

पीएम की मां हीराबा अब यादो में, पीएम मोदी हुए भावुक, चार भाइयों ने दी मुखाग्नि

ddtnews

बिहार के बेगूसराय में शराब तस्करों के हमले में पुलिसकर्मी घायल

Admin

सड़क विहीन गांव में विकास की धीमी गाथा

ddtnews

Leave a Comment