DDT News
जालोरराजनीति

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने सुंधा माता के दर्शन किए, जिले में युवा मोर्चा के संगठन की जानकारी ली

जालोर. भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा एवं प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी के पदाधिकारी दो दिवसीय जिले के प्रवास पर रहे। जहां उन्होंने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों सहित स्थित सुंधा माताजी के दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो जिला अध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया ने बताया कि युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा आबूरोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में आए थे, जहां पर युवा मोर्चा जालौर के पदाधिकारियों ने उन्हें जालौर प्रवास पर आमंत्रित किया। जिसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष दो दिवसीय जालौर के प्रवास पर रहे। प्रवास कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों सहित युवा मोर्चा जालौर के कार्यों के संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा सुंधा माता तलेटी पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जालौर के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित कर आगामी कार्यक्रमों को सहित चुनावी कार्यकर्मो लेकर विचार विमर्श किया।

Advertisement
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान यशपाल गुर्जर झुंझुनू जिला प्रभारी, राजपाल चौधरी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मयूर वाल्मीकि प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, पुनीत शर्मा मंडल अध्यक्ष आदर्श नगर जयपुर, चंद्रकांत सुंदेशा युवा मोर्चा जिला प्रभारी – जालोर, प्रकाश जांगू भाजयुमो जिला महामंत्री जालौर, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह जैतावत, पेपसिंह चौहान,किशनाराम प्रजापत, जिला मंत्री विकास सोलंकी, कार्यकारणी सदस्य दीपक मेघवाल, मंडल अध्यक्ष दसरथ सिंह भाटी, चंदनसिंह सोलंकी, महेन्द्र सिंह राव सहित भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Related posts

किसानों की बंजर व अनुपयोगी भूमि पर स्थापित होंगे सौर ऊर्जा संयंत्र

ddtnews

नर्सिंग एक यूनिक और नोबल प्रोफेशन- भारती

ddtnews

हे सरकार ! बैनर को भूलो, पानी हमें दे जाओ और श्रेय तुम ले जाओ…?

ddtnews

भुंगरा गैस त्रासदी के पीड़ितों को तीन लाख एक हजार की राशि का चेक क्षत्रिय कर्मचारी कल्याण समिति जालोर की ओर से सौपा

ddtnews

विधिक सेवा के सचिव ने जालोर संप्रेषण गृह का किया निरीक्षण, बच्चे बोले – रोटियां कच्ची मिलती है…,

ddtnews

Leave a Comment