DDT News
जालोरराजनीति

जमी देवी शिवसेना महिला आहोर तहसील प्रमुख नियुक्त

जालोर। जिले में पिछले कुछ महीनों से शिवसेना(उद्धव ठाकरे गुट) लगातार सामाजिक कार्य व पीड़ितों के लिए आगे आकर मदद कर रही है इसी को देखते हुए कई युवा शिवसेना से जुड़ रहे हैं। इस कड़ी में अब महिलाएं भी शिवसेना के साथ जुड़ रही है। शिवसेना जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित ने जमी देवी पत्नी कमलेश निवासी मेघवालों का वास गुड़ा बालोतान को आहोर तहसील प्रमुख नियुक्त किया है। पुरोहित ने बताया कि शिवसेना के साथ महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से पार्टी को नई शक्ति मिलेगी। वही जमी देवी ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि में शिवसेना के साथ जुड़कर काफी उत्साहित हूं और पार्टी में रहकर महिलाओं के लिए व पीड़ितों के लिए हरदम सहयोग की भावना के साथ काम करते हुए उनकी मदद करूंगी। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्य में सहयोग करने के साथ ही आहोर तहसील में हर व्यक्ति के दुःख दर्द में सहयोगी बनने का प्रयास करूंगी।

विज्ञापन

वही शिवसेना जिला प्रमुख रूपराज ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की बड़ी भूमिका है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगेबढ़ रही है। राजनीति में भी महिलाओं की भागीदारी काफी अहम है। इसी को लेकर शिवसेना अब जिले में महिलाओं को भी सक्रिय करते हुए उन्हें आगे ला रही। साथ ही जल्द ही महिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा

Advertisement

Related posts

विश्व तपेदिक (टीबी) दिवस (24 मार्च) पर विशेष : उपचार और जागरूकता के बावजूद टीबी मरीजों के बढ़ते आंकड़े

ddtnews

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काला अध्याय – जोगेश्वर गर्ग

ddtnews

जरूरत पड़ी तो कानून में भी संशोधन करेंगे – डोटासरा

ddtnews

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा सड़क का निर्माण कार्य जून माह के अंत तक होगा शुरू

ddtnews

जन्मदिन पर पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल का शक्ति प्रदर्शन, बोले- 50 साल राजनीति में गुजारे है, अंतिम सांस तक सेवा करुंगा

ddtnews

जालोर विधायक गर्ग बोले- कांग्रेस के दो बड़े नेताओं का षडयंत्र उजागर, हमारे चार भेदियों ने उनकी पोल खोल दी

ddtnews

Leave a Comment