DDT News
जालोर

स्थायीकरण की मांग को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

जालोर. जालोर में आंगनवाड़ी परिवार कर्मचारी संगठन राजस्थान के बैनर तले जिलेभर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने परमानेंट करने सहित कई मांगों को लेकर भगत सिंह स्टेडियम में सम्मेलन का आयोजन किया। समस्त आगनवाड़ी परिवार की कार्यकर्ता, सहायिका, आशा, ग्रामसाधीन, महिला कर्मचारियों ने स्टेडियम में एक स्वर में अपनी मांगें रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगे रखते हुए कहा कि हम को जितना वेतन मिलता है उसके बदले में कई गुना ज्यादा काम करवाया जाता है। हमे क्षेत्र में हो रहे बाल विवाह को काउंट करने से लेकर चुनाव के समय कितने लोग साक्षर हुए है ये काउंट करने का काम भी हमें दिया जाता है। सभी अतिरिक्त काम करने के बाद भी हमें राज्य कर्मचारी घोषित नहीं किया जा रहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा की जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक पीछे नहीं हटने वाले।

Advertisement

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभी आंगनवाड़ी महिला  कार्यकर्ताओं को अपने हक के लिए जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। जून महीने में जोधपुर में संभाग स्तर का कार्यक्रम किया जायेगा। उसमे एक लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होनें का दावा किया है। उन्होंने कहा की इसके बाद भी अगर उनकी मांग नहीं मानी जाएगी तो जयपुर में विशाल सम्मेलन किया जायेगा और आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगें

1. राज्य सरकार कर्मचारी बनाएं।

Advertisement

2. ग्रेच्युटी 25 लाख हो

3. रिटायरमेंट पर सम्मानजनक पेंशन प्रति महीने दे।

Advertisement

4. अवकाश अन्य विभागों की तरह लागू हो।

5. मेडिकल लाभ अन्य विभागों की तरह दिया जाएं।

Advertisement

6. परमानेंट नहीं किया जाए तब तक 50 हजार रूपए वेतनमान दे।

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी परिवार कर्मचारी संगठन राजस्थान की जालोर जिला प्रभारी कान्ताजी, जिलाध्यक्ष सूरज रोहिन, जिला उपाध्यक्ष ममताजी, जिला कोषाध्यक्ष मनीषा कुमारी, जिला सचिव भगवती गीता सहित जिले की समस्त आगनवाड़ी परिवार की कार्यकर्ता, सहायिका, आशा, ग्रामसाधीन, महिला कर्मचारी शामिल हुई।

Advertisement

Related posts

परिवर्तन यात्रा को लेकर जालोर भाजपा की बैठक, बिशनगढ़ से यात्रा का होगा जिले में प्रवेश

ddtnews

दीगांव में सम्मान समारोह आयोजित कर पूर्व प्रधानाध्यापक नरिंगा राम का किया अभिनंदन

ddtnews

अधिकारियों ने सोनोग्राफी केंद्रों का निरीक्षण किया

ddtnews

आहोर के कांति सोनी के हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

ddtnews

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर जिलेभर में हुआ रक्तदान

ddtnews

रोटेरियन भामाशाह हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट में तीखी में बनवाए हॉल

ddtnews

Leave a Comment