जालोर. जिले के आहोर कस्बे में स्थित विमंदित पुनर्वास केंद्र आहोर में शनिवार को पूर्व उप प्रधान एवं भाजपा नेता नैनसिंह राजपुरोहित शंखवाली ने बच्चों को अपने हाथ से फल फ्रूट वितरित किए। इस दौरान वहां उपस्थित बच्चों से राजपुरोहित ने बातचीत की एवं उनके बारे में जानकारी ली। इस दौरान राजपुरोहित ने वहां मौजूद कर्मचारियों से भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों की सेवा करना वाकई में बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है।

उन्होंने कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपकी मेहनत से इन बच्चों के जीवन में काफी सुधार आ सकता है। राजपुरोहित ने अपनी ओर से इस केंद्र में हर संभव मदद के लिए तैयार रहने का भरोसा दिलाया। केंद्र में इन बच्चों के लिए काफी अच्छी सुविधा देखने को मिली। केंद्र में उपस्थित अशोकसिंह दासपा ने बच्चों के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान गणेश सिंह काम्बा, रेवतसिंह मांगलिया मौजूद थे। आपको बता दें आहोर के विमंदित पुनर्वास केंद्र में वर्तमान में 80 बच्चे रहते हैं।